fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest NewsED की बड़ी कार्रवाई, बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद और परिवार...

ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद और परिवार की 6 करोड़ की संपत्ति हुई जब्त.

यूपीए काल में लालू प्रसाद ने 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहने के दौरान उनके परिवार को कथित तौर उपहार में दी गई या बेची गई जमीन के बदले रेलवे में नियुक्तियों की थी जिसके तहत ये कार्यवाई की गई है.

लैंड फॉर जॉब यानि सरकारी नौकरी में नियुक्तियां के बदले जमीन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बिहार के पूर्व सीएम और तत्कालीन रेलवे मंत्री लालू प्रसाद यादव और उसके परिवार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लालू परिवार की 6 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया. बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार कथित ‘जमीन के बदले नौकरी’ घोटाले की जांच के घेरे में है. सीबीआई की टीम ने लालू परिवार के कई सदस्यों से इस मामले में पूछताछ की है.

lalu yadav 1517645685

वहीं लालू प्रसाद के परिवार का कहना है कि राजनीतिक साजिश के तहत ‘जमीन के बदले नौकरी’ मामले को एक बार फिर से उठाया गया है. सीबीआई पहले दो बार इस केस में जांच कर चुकी है और उसे कोई साक्ष्‍य नहीं मिला था. इसके बाद सीबीआई ने केस को बंद कर दिया था. फिर अब सीबीआई फिर इस मामले में पूछताछ कर क्‍या जानना चाह रही है.

full 1

गौरतलब है कि ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में मई महीने में सीबीआई की टीम ने देशभर में 9 जगहों पर छापेमारी की थी. सीबीआई ने पटना, आरा, भोजपुर, दिल्ली और गुरुग्राम में रेड मारा था. बिहार के पूर्व मंत्री प्रेमचंद गुप्ता के ठिकानों पर भी सीबीआई की तरफ से छापेमारी की गई थी. साथ ही आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के करीबी विधायक किरण देवी के पटना और आरा के घर पर भी सीबीआई ने दबिश दी थी.

29 03 2023 lalu yadav 10 23369988

क्या है मामला?
लालू प्रसाद के 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहने के दौरान उनके परिवार को कथित तौर उपहार में दी गई या बेची गई जमीन के बदले रेलवे में की गई नियुक्तियों से जुड़ा है. इसे लेकर सीबीआई भी जांच कर रही है. सीबीआई ने अपने आरोप पत्र में कहा है कि भारतीय रेलवे के निर्धारित मानदंडों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए रेलवे में नियुक्तियां की गईं थी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

बंगाल में शुभेंदु सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 900 से ज्यादा सलाहकारों की छुट्टी, रिटायर अफसरों के दोबारा नियुक्ति पर लगी रोक

पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया...

सोना और पेट्रोल बचाने की सलाह पर छिड़ा सियासी घमासान: राहुल बोले- जिम्मेदारी जनता पर डाल जवाबदेही से बच रहे पीएम

मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई 'संयम' की अपील...

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

RELATED NEWS

सोना और पेट्रोल बचाने की सलाह पर छिड़ा सियासी घमासान: राहुल बोले- जिम्मेदारी जनता पर डाल जवाबदेही से बच रहे पीएम

मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई 'संयम' की अपील...

तमिलनाडु में ‘विजय’ शंखनाद: जोसेफ़ विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

तमिलनाडु की राजनीति में रविवार को एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के अध्यक्ष सी. जोसेफ़ विजय ने भव्य समारोह...

2026 का महा-विजय घोष: “जहाँ भाजपा, वहाँ सुशासन”, बंगाल की जीत के बाद पीएम मोदी का विपक्ष पर तीखा प्रहार।

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय...