fbpx
  Previous   Next
HomeNationभविष्य की तकनीक के लिए महा-डील: भारत और नीदरलैंड्स के बीच सेमीकंडक्टर...

भविष्य की तकनीक के लिए महा-डील: भारत और नीदरलैंड्स के बीच सेमीकंडक्टर को लेकर हुआ ऐतिहासिक समझौता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच देशों की यात्रा के दूसरे पड़ाव के दौरान भारत ने तकनीकी और रणनीतिक क्षेत्र में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। शनिवार (16 मई, 2026) को भारत और नीदरलैंड्स के बीच देश में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को बेहतर और मजबूत बनाने के लिए एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता भारत के दिग्गज औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप और नीदरलैंड्स की मशहूर टेक कंपनी ASML के बीच हुआ है।

MODI NETHERLAND 3

गुजरात के धोलेरा में स्थापित होगी अत्याधुनिक फैक्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन इस ऐतिहासिक समझौते के गवाह बने। इस साझेदारी के तहत, ASML कंपनी गुजरात के धोलेरा में स्थापित होने वाली ‘टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स’ की आगामी सेमीकंडक्टर फैक्ट्री की स्थापना, विकास और विस्तार में तकनीकी सहयोग प्रदान करेगी। इस समझौते पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, “सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भारत की प्रगति हमारे देश के युवाओं के लिए बड़े अवसर लेकर आ रही है। यह एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें आने वाले समय में हम और ज्यादा तेज रफ्तार और मजबूती जोड़ते रहेंगे।”

यूरोप का इनोवेशन इकोसिस्टम आए भारत: पीएम मोदी

नीदरलैंड्स के हेग में आर्थिक संबंधों पर आयोजित ‘सीईओ राउंड टेबल मीटिंग’ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के व्यापारिक दिग्गजों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “भारत और नीदरलैंड्स के बीच मजबूत होती रणनीतिक साझेदारी हमारे व्यापारिक संबंधों को नई प्रेरणा दे रही है। अब इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी नीदरलैंड्स के हाथों में है। मुझे पूरा विश्वास है कि अब आप भारत में अपना स्कोप, इंवेस्टमेंट और एंबिशन (महत्वाकांक्षा) बढ़ाएंगे, जिससे आपके साथ पूरे यूरोप का इनोवेशन इकोसिस्टम भी भारत आएगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS