fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest Newsनेपाल में तख्तापलट के बाद एक बार फिर से इतनी जल्दी फिर...

नेपाल में तख्तापलट के बाद एक बार फिर से इतनी जल्दी फिर क्यों सड़क पर उतरे Gen Z

नेपाल में Gen Z के बवाल की शुरुआत बारा जिला से हुई. आंदोलनकारियों का गुस्सा UML नेता महेश बस्नेत के खिलाफ है.

Gen Z का वो प्रदर्शन तख्तापलट करने के बाद ही रुका. नेपाल के लोग उस आंदोलन को ठीक से भूल भी नही पाए थे कि बुधवार को एक बार फिर Gen Z सड़कों पर उतर गए. बुधवार को शुरू हुए इस प्रदर्शन ने गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया. हालात इस कदर बिगड़ने लगे कि प्रशासन को उन्हें रोकने के लिए इलाके में कर्फ्यू तक लगाना पड़ा. Gen Z ने कुछ महीने पहले ही नेपाल में अपने उग्र प्रदर्शन के बाद सत्ता बदल दी थी. Gen Z के उस प्रदर्शन को पूरी दुनिया ने देखा था. उस प्रदर्शन के दौरान सरकार के मंत्री और बड़े अधिकारियों के साथ सरेआम मारपीट और उनके आवास को आग के हवाले करने की तस्वीरें भी दुनिया भर में वायरल हुई थीं.

image 112

आपको बता दें कि नेपाल में गुरुवार को Gen Z के बवाल की शुरुआत बारा जिला से हुई. इस विरोध प्रदर्शन की शुरुआत बुधवार से हुई है. दरअसल, आंदोलनकारियों का गुस्सा UML नेता महेश बस्नेत के खिलाफ है. महेश बस्नेत पर आरोप है कि उन्होंने पहले हुए Gen Z आंदोलन के दौरान पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली का समर्थन किया था. इसी मुद्दे को लेकर में पहले से ही तनाव का माहौल बना हुआ था.

image 113

महेश बस्नेत के आने की खबर से भड़के Gen Z
सूत्रों के अनुसार CPN- UML नेता शंकर पौडेल और महेश बस्नेत बुधवार को एक राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बारा जिले में जाने वाले थे. Gen Z को जैसे ही इस बात की खबर लगी तो वो महेश बस्नेत के विरोध में सड़क पर उतर गए. इतना ही Gen Z ने सेमरा एयरपोर्ट का भी घेराव कर लिया जहां पर महेश बस्नेत उतरने वाले थे. देखते ही देखते भीड़ बड़ी हो गई और स्थिति प्रशासन के काबू से बाहर होने लगी. इसी मुद्दे को लेकर पहले से ही तनाव का माहौल बना हुआ था.

image 114

CPN- UML कार्यकर्ताओं और Gen Z के बीच बढ़ा विवाद
इस तनाव की स्थिति में युवा सड़कों पर उतर आए. CPN- UML कार्यकर्ताओं और Gen Z आपसी झड़प शुरू हो गई. हालात को बिगड़ता देख प्रशासन को इलाके में कर्फ्यू लगाना पड़ा. गुरुवार की सुबह एक बार फिर Gen Z सड़कों पर जुटने लगे. भीड़ को बढ़ता देख पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की और इस कोशिश के दौरान Gen Z और हिंसक हो गए. Gen Z को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले तक दागने पड़े.

image 115

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

होर्मुज जलडमरूमध्य पर भारत को राहत के संकेत, ईरान बोला- इंडिया हमारा दोस्त

पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। ईरान के अधिकारियों ने संकेत दिया...

पीएम किसान योजना की नई किस्त जारी, कुछ किसानों के खातों में नहीं पहुंचे पैसे

देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने हाल ही में Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana...

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ा सैन्य तनाव, इस्लामाबाद में सैन्य ठिकानों पर किए ताबड़तोड़ हमले

दक्षिण एशिया में सुरक्षा हालात एक बार फिर संवेदनशील होते दिखाई दे रहे हैं। हाल के दिनों में Afghanistan और Pakistan के बीच सीमा...

RELATED NEWS

मुझसे खूबसूरत न हो जाए कोई, 4 बच्चे मार डाले, पानीपत की साइको कातिल हसीना की शादी की तस्वीर आई सामने

पानीपत के गांव भावड़ में चार बच्चों को बेरहमी से कत्ल करने वाली कातिल पूनम की शादी की तस्वीर सामने आई है. पूनम के...

पाकिस्तान के एकबार फिर आत्मघाती हमला, FC हेडक्वॉर्टर के 3 हमलावर ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के मुख्यालय पर सुसाइड हमला हुआ है. खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आईजी जुल्फिकार...

दिल्ली धमाके का पुलवामा कनेक्शन आया सामने, कश्मीर के तारिक ने खरीदी थी ब्लास्ट वाली कार

सोमवार शाम दिल्ली में लाल किले के पास एक चलती I-20 कार में हुए धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई है. 24...