fbpx
  Previous   Next
HomeSportsशाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी और प्रीति जिंटा के बाद सलमान खान की...

शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी और प्रीति जिंटा के बाद सलमान खान की क्रिकेट में हुई एंट्री, इस टीम के बने मालिक !

शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी और प्रीति जिंटा के बाद सलमान खान की भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट में एंट्री हो चुकी है. इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में नई दिल्ली की टीम ने उन्हें मालिक के रूप में नामित किया है.

सलमान खान के फैन और क्रिकेट प्रेमी के लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी और प्रीति जिंटा के बाद सलमान खान की भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट में एंट्री हो चुकी है. इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में नई दिल्ली की टीम ने उन्हें मालिक के रूप में नामित किया है. यह टूर्नामेंट टी10 टेनिस बॉल क्रिकेट लीग है.

image 53

ISPL में सलमान खान इकलौते बॉलीवुड स्टार नहीं हैं. उनके अलावा कई अन्य फिल्मी हस्तियां भी यहां शामिल हैं. जिसमें अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन और राम चरण जैसे बड़े स्टार का नाम शामिल है.

आईएसपीएल टीमों और उनके मालिकों की सूची
नई दिल्ली – सलमान खान
माझी मुंबई – अमिताभ बच्चन
टाइगर्स ऑफ कोलकाता – सैफ अली खान और करीना कपूर खान
श्रीनगर के वीर – अक्षय कुमार
चेन्नई सिंगम्स – सुरिया
बैंगलोर स्ट्राइकर्स – ऋतिक रोशन
फाल्कन राइजर्स हैदराबाद – राम चरण

image 54

दूसरे सीजन की विजेता रही माझी मुंबई
हाल ही में लीग के दूसरे सीजन का समापन हुआ है. जहां अमिताभ बच्चन की मालिकाना हक वाली माझी मुंबई की टीम खिताब उठाने में कामयाब हुई थी. फाइनल मुकाबले में माझी मुंबई की टीम का अक्षय कुमार की मालिकाना हक वाली श्रीनगर के वीर से महाराष्ट्र के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में भिड़ंत हुई थी. जहां माझी मुंबई की टीम विजयश्री हासिल करने में कामयाब रही.

image 55

लीग की लोकप्रियता में आई उछाल
ISPL की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि इसके दर्शकों में करीब 47% की वृद्धि दर्ज हुई है. लीग के आयुक्त सुरज समत का कहना है अहमदाबाद से एक और टीम की जल्द ही घोषणा हो सकती है. जिसके मालिक एक और सेलिब्रिटी हो सकते हैं.

image 57

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

IND A vs SL A Final: इंडिया-ए ने श्रीलंका को 66 रनों से हराकर ट्राई सीरीज ट्रॉफी पर किया कब्जा; 11 गेंद में फिफ्टी...

रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (21 जून 2026) को खेले गए बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारत की युवा ब्रिगेड (India-A) ने इतिहास...

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...