fbpx
  Previous   Next
HomeSportsकिंग कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट से किया सन्यास का ऐलान !...

किंग कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट से किया सन्यास का ऐलान ! कोहली के इमोशनल मैसेज ने किया सबको भावुक…

हिटमैन रोहित के बाद विराट ने भी टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेकर सबको चौंका दिया है. कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है.

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है. कोहली के संन्यास के साथ ही एक महान युग का अंत हो गया है. किंग कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू जर्सी पहने हुए 14 साल हो चुके हैं. ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट मुझे किस सफर पर ले जाएगा. इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा.”

collage 2025 05 12T130214.729

कोहली ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, “सफ़ेद कपड़ों में खेलना एक बहुत ही निजी अनुभव है. शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं. जब मैं इस फॉर्मेट से दूर जा रहा हूं, तो यह आसान नहीं है. लेकिन यह सही लगता है. मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज़्यादा दिया है.

Screenshot 2025 05 12 123529

विराट कोहली ने 123 टेस्ट मैचों में 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए हैं उन्होंने 30 शतक भी लगाए हैं. विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान भी हैं. उन्होंने 68 टेस्ट मैचों में से 40 में जीत हासिल की है। विराट कोहली ने 2016-2019 के दौरान टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 43 टेस्ट मैचों में 66.79 की औसत से 4,208 रन बनाए उन्होंने 69 पारियों में 16 शतक और 10 अर्धशतक लगाए. इससे वह टेस्ट क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ी बन गए.

Screenshot 2025 05 12 124529

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

IND A vs SL A Final: इंडिया-ए ने श्रीलंका को 66 रनों से हराकर ट्राई सीरीज ट्रॉफी पर किया कब्जा; 11 गेंद में फिफ्टी...

रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (21 जून 2026) को खेले गए बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारत की युवा ब्रिगेड (India-A) ने इतिहास...

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...