fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest Newsइस वजह से आतंकवादी तहव्वुर राणा को ब्राउन रंग के जंपसूट में...

इस वजह से आतंकवादी तहव्वुर राणा को ब्राउन रंग के जंपसूट में भारत लाया गया ! जानिए तहव्वुर के ब्राउन रंग जंपसूट के पीछे की असली वजह.

तहव्वुर राणा की NIA कस्टडी में पहली फोटो सामने आई जिसमें उसने इतने अजीब कपड़े क्यों पहने हैं. न पैंट-शर्ट और ना ही कुर्ता पायजामा, भूरे रंग का ढीला सा जंपसूट ही क्यों?

26/11 मुंबई आतंकी हमले का मास्टमाइंड तहव्वुर राणा जैसे ही भारत लाया गया, NIA कस्टडी में उसकी एक फोटो जारी की गई, जो पूरे मडिया में छा गई. इस फोटो में वह पहले से बहुत अलग लग रहा था. हालांकि उसका चेहरा तो नहीं दिखा लेकिन उसके पके हुए सफेद बाल और उनके कपड़ों ने सबका ध्यान अपनी तरफ जरूर खींचा. दरअसल उसकी पिछली फोटो में उसके सिर पर घने बाल दिखाई दे रहे थे. लेकिन कई तस्वीर बिल्कुल अलग थी. उसने ढीला सा ब्राउन रंग का जंपसूट पहना हुआ था. जिसे देखकर ज्यादातर लोगों के मन में सबसे पहले यही सवाल उठा होगा कि ये कैसे कपड़ों में तहव्वुर अमेरिका से भारत लाया गया है. आमतौर पर लोग पैंट-शर्ट, टीशर्ट या कुर्ते पायजामे में दिखाई देते हैं लेकिन तहव्वुर जंपसूट में क्यों. उसका जंपसूट लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. तहव्वुर ब्राउन रंग के जंपसूट में अमेरिका से भारत क्यों लाया गया, इसके पीछे की वजह जानिए?

Screenshot 2025 04 11 135257

तहब्बुर ने क्यों पहना ब्राउन रंग का जंपसूट?
ब्राउन रंग का जंपसूट आतंकी तहव्वुर ने अपनी मर्जी से नहीं चुना, बल्कि ये तो अमेरिका में कुछ खास कैदियों की एक यूनिफॉर्म है. कुछ विशेष परिस्थितियों में ही कैदियों को ये यूनिफॉर्म पहनाई जाती है. जानकारी के मुताबिक मीडियम से हाई रिस्क वाले कैदियों को इस तरह की यूनिफॉर्म पहनाई जाती है. ये उनकी पहचान अलग से हो सके. ब्राउन रंग के जंपसूट के पीछे एक अन्य कारण भी है. भूरे रंग को मनोबल गिराने वाला माना जाता है. कैदियों में आत्मचिंतन की भावना आए, इस मकसद से भी कैदियों को इस रंग का यूनिफॉर्म दिया जाता है. पहले कैदियों को ऑरेंज रंग की वर्दी भी पहनाई जाती थी.

Screenshot 2025 04 11 140651

अमेरिका में कैसी है कैदियों की यूनिफॉर्म?
अमेरिका में समय-समय पर कैदियों की ड्रेस बदलती रही है. कैदियों की यूनिफॉर्म महज कपड़े नहीं बल्कि सिस्टम और अपराध की प्रकृति का प्रतिबिंब होती है. यहां समय के साथ कैदियों के कपड़ों के रंग में भी बदलाव आता रहा है. कभी काली-सफेद पट्टियों वाली यूनिफॉर्म तो कभी चमकीली ऑरेंज रंग की ड्रेस, फिर गुलाबी और अब ब्राउन रंग के जंपसूट तक.

Screenshot 2025 04 11 140555

कैदियों की यूनिफॉर्म में ये बदलाव वहां के फैशन को नहीं दिखाता बल्कि यह सुरक्षा, समाज के दृष्टिकोण और मनोवैज्ञानिक प्रभाव से जुड़ा हुआ है. बता दें कि अमेरिका में 1820 से 1930 के बीच जेलों में कैदियों को काली-सफेद पट्टियों वाली वर्दी पहनाई जाती थी.

image

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

मुझसे खूबसूरत न हो जाए कोई, 4 बच्चे मार डाले, पानीपत की साइको कातिल हसीना की शादी की तस्वीर आई सामने

पानीपत के गांव भावड़ में चार बच्चों को बेरहमी से कत्ल करने वाली कातिल पूनम की शादी की तस्वीर सामने आई है. पूनम के...

पाकिस्तान के एकबार फिर आत्मघाती हमला, FC हेडक्वॉर्टर के 3 हमलावर ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के मुख्यालय पर सुसाइड हमला हुआ है. खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आईजी जुल्फिकार...

नेपाल में तख्तापलट के बाद एक बार फिर से इतनी जल्दी फिर क्यों सड़क पर उतरे Gen Z

Gen Z का वो प्रदर्शन तख्तापलट करने के बाद ही रुका. नेपाल के लोग उस आंदोलन को ठीक से भूल भी नही पाए थे...