fbpx
  Previous   Next
HomeHealthदही खाने का सही तरीका आज ही जान लें ! शरीर को...

दही खाने का सही तरीका आज ही जान लें ! शरीर को मिलेगा भरपूर प्रोटीन, अलग से कुछ मिलाने की भी नहीं है जरूरत

शाकाहारी लोग अपनी प्रोटीन की खपत पूरी करने के लिए खानपान में दही को शामिल करते हैं. लेकिन, दही का सही तरह से सेवन नहीं करते तो आईए जानते है भरपूर प्रोटीन पाने के लिए किस तरह खाना चाहिए दही.

शाकाहारी लोग दुग्ध पदार्थों, दालों और सूखे मेवों को खानपान का हिस्सा बनाते हैं. दही को खासतौर से डाइट में शामिल किया जाता है. दही यूं तो प्रोटीन से भरपूर होता है लेकिन शरीर की जरूरत के हिसाब से सिर्फ एक कटोरी दही खाना ही पर्याप्त नहीं होता है. खानपान में दही को खूब शामिल किया जाता है. यह एक नहीं बल्कि कई तरीकों से सेहत के लिए फायदेमंद होता है. दही में प्रोटीन ही नहीं बल्कि कैल्शियम, विटामिन और खनिज भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. दही पाचन को दुरुस्त करने में फायदेमंद होता है, इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, स्किन की हेल्थ अच्छी रहती है और साथ ही यह वेट मैनेजमेंट में भी फायदेमंद है.

Screenshot 2025 04 07 190434

हेल्थ एक्सपर्ट की माने तो सही तरह से दही का सेवन किया जाए तो शरीर को ज्यादा प्रोटीन मिलता है. इसके लिए डॉ. सिद्धांत ने एक हैक भी बताया है. आप भी जानिए कौनसा है यह हैक जिससे शरीर को जरूरत के हिसाब से प्रोटीन मिल जाता है. अगर आप शाकाहारी हैं तो दही प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत है लेकिन इसे एन्हैंस भी किया जा सकता है. 100 ग्राम दही में तकरीबन 4 ग्राम प्रोटीन होता है तो अगर हमें 20 ग्राम प्रोटीन खाना है तो 500 ग्राम दही नहीं खाई जा सकती. लेकिन, एक हैक है जिससे दही से ज्यादा मात्रा में प्रोटीन मिल सकता है.

Screenshot 2025 04 07 190447

दही खाने का यह हैक है हंग कर्ड खाना. हंग कर्ड यानी दही को कपड़े में बांधकर किसी बर्तन में हल्का लटकाकर रखा जाता है जिससे दही का सारा पानी निकल जाता है. 100 ग्राम हंग कर्ड में 10 ग्राम प्रोटीन होता है. हंग कर्ड से निकले हुए पानी को भी आपको फेंकना नहीं है. डॉक्टर का कहना है कि हंग कर्ड के पानी में भी प्रोटीन होता है. इसे आप सूप बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं, दाल में डाल सकते हैं या फिर आटा गूंथते वक्त इसे रोटी में भी डाला जा सकता है.

Screenshot 2025 04 07 190502

दही खाने के और भी हैं फायदे
दही खाने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, इससे शरीर को प्रोबायोटिक्स भी मिलते हैं. दही वेट मैनेजमेंट में भी फायदेमंद होती है. इतना ही नहीं दही खाने पर दिल की सेहत को भी इसके फायदे मिलते हैं. दही स्किन और बालों के लिए भी लाभकारी होता है.

Screenshot 2025 04 07 190511

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, संसद में दो दिन तक चली तीखी बहस

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आखिरकार ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया। दो दिनों तक चली चर्चा के...

जम्मू के समारोह में फारूक अब्दुल्ला पर गोलीबारी से मचा हड़कंप, वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

जम्मू के एक निजी समारोह में हुई अचानक फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि शहर...

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर गरमाई राजनीति, अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर संसद का माहौल काफी गर्म हो गया है। इस मुद्दे पर चर्चा के...

RELATED NEWS

अंडे और चिकन से भी ज्यादा शक्तिशाली है ये सस्ती सी चीज ! जानें फायदे और सेवन का तरीका

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए प्रोटीन और पोषण से भरपूर चीजों का सेवन बेहद जरूरी होता है. लेकिन जब भी प्रोटीन की बात...

छुहारे खाने से ये सब बिमारियों में शर्तिया लाभ मिलेगी साथ ही साथ छुहारे की तासीर भी जानें?

आप डेली रूटीन में शामिल करते हैं तो और भी कई फायदे उठा सकते हैं क्योंकि छुआरा विटामिन ए, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम, फाइबर,...

ये फल नही बल्कि हर मर्ज की दवा है, हर उम्र में रखता है सेहत का ख्याल ! इन लोगों को जरूर करना चाहिए...

सस्ता और सर्वगुण संपन्न केला भारत के सबसे प्राचीन और पोषक फलों में से एक माना जाता है. यह सिर्फ स्वादिष्ट फल नहीं है,...