fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsCM नीतीश से प्रगति यात्रा को लेकर क्यों कहा 'टायर्ड मुख्‍यमंत्री और...

CM नीतीश से प्रगति यात्रा को लेकर क्यों कहा ‘टायर्ड मुख्‍यमंत्री और रिटायर्ड अधिकारी’, साथ ही नीतीश से पूछे 10 तीखे सवाल?

23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक राज्‍य के पांच जिलों में प्रगति यात्रा पर है सीएम नीतीश कुमार. तेजस्‍वी यादव ने यात्रा के खर्च को लेकर सवाल उठाया है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को लेकर शेड्यूल जारी हो गया है. मुख्यमंत्री 23 दिसंबर से ‘प्रगति यात्रा’ पर निकलेंगे. इस दौरान मुख्‍यमंत्री पांच जिलों की यात्रा करेंगे. उनके बदले में राज्‍य के मंत्री महिला संवाद यात्रा पर जाएंगे. महिला संवाद यात्रा को लेकर तेजस्‍वी यादव ने सवाल उठाए थे तो लालू प्रसाद यादव ने एक आपत्तिजनक टिप्‍पणी की थी. उसके बाद यात्रा में बदलाव किया गया है. हालांकि तेजस्‍वी यादव ने इस बार सीएम नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर 10 सवाल पूछे हैं.

Screenshot 2024 12 17 234901

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक राज्‍य के पांच जिलों में प्रगति यात्रा करेंगे. यात्रा के दौरान सीएम क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और जिलास्तरीय समीक्षा बैठकें होंगी. मुख्यमंत्री की बैठक में संबंधित विभागों के सचिव मौजूद रहेंगे. साथ ही मंत्रियों को वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से जुड़ने के लिए कहा गया है. इतना ही नहीं सांसद, विधायक और विधान पार्षद बैठक में भाग ले सकते हैं, लेकिन वे किसी भी विषय पर सवाल उठाने के लिए स्वतंत्र नहीं होंगे. यहां किए जाने वाले सवालों का एजेंडा पहले से ही तय होगा.

Screenshot 2024 12 17 234851

चाय-पानी में अरबों क्‍यों खर्च किए जा रहे: तेजस्‍वी
इस यात्रा के खर्च को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाया है. तेजस्‍वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार से यात्रा पर निकलने से पहले 10 सवाल पूछे हैं. उन्‍होंने पूछा है कि चाय-पानी में अरबों रुपये क्‍यों खर्च किए जा रहे हैं.

Screenshot 2024 12 17 234758

साथ ही कहा है कि सीएम नीतीश कुमार एक पखवाड़े में अपनी आदत, चरित्र, चाल-चलन और चंचलता के चलते एक पखवाड़े में एक ही यात्रा का कई बार नाम बदल चुके हैं. यह दर्शाता है कि वे मानसिक रूप से कितने अशांत और अस्थिर हो चुके हैं. साथ ही कहा है कि यात्रा पर निकलने से पहले 10 सवालों के जवाब दें.

Screenshot 2024 12 17 234044
Screenshot 2024 12 17 234922

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, संसद में दो दिन तक चली तीखी बहस

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आखिरकार ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया। दो दिनों तक चली चर्चा के...

जम्मू के समारोह में फारूक अब्दुल्ला पर गोलीबारी से मचा हड़कंप, वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

जम्मू के एक निजी समारोह में हुई अचानक फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि शहर...

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर गरमाई राजनीति, अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर संसद का माहौल काफी गर्म हो गया है। इस मुद्दे पर चर्चा के...

RELATED NEWS

जदयू में शामिल होकर राजनीति में उतरे निशांत कुमार, बोले- पिता के काम को आगे बढ़ाना मेरी जिम्मेदारी

बिहार की सियासत में रविवार का दिन एक नई शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। लंबे समय से चल रही अटकलों के...

असम चुनावी रण में कांग्रेस की एंट्री, 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

असम में विधानसभा चुनावों से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य की 126 सीटों पर संभावित मतदान से पहले कांग्रेस ने अपनी...

मणिपुर से हटा राष्ट्रपति शासन, युमनाम खेमचंद के हाथों में सत्ता की कमान

लगभग एक वर्ष तक केंद्र के प्रत्यक्ष शासन में रहने के बाद मणिपुर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। राष्ट्रपति...