fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsविधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा बीजेपी में 'दंगल ! टिकट न मिलने...

विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा बीजेपी में ‘दंगल ! टिकट न मिलने से कई बड़े नेताओं ने बीजेपी से दिया इस्तीफा

उम्मीदवारों की पहली लिस्ट से अपना नाम कटने के बाद कई बड़े नेता और पदाधिकारी अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं.

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है. जिसके तहत बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है लेकिन पहली लिस्ट जारी होते ही बीजेपी के लिए मुश्किलें खडी हो गई है. प्रदेश में नाराज नेताओं और पदाधिकारिओं की लाइन सी लग गई है. जिसमें बीजेपी नेता शमशेर गिल, कविता जैन, लक्ष्मण नापा और सुखविंदर मांडी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

full

हरियाणा बीजेपी में बगावत जारी है, बीजेपी के कई बडे नाम ने पार्टी का साथ छोड दिया है.साथ ही कई पदाधिकारी ने पार्टी छोड़ दी जो इस प्रकार है.

रणजीत चौटाला
रणजीत सिंह चौटाला ने भी बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि हर हाल में रानियां विधानसभा से चुनाव लड़ंगा। चाहे वो किसी भी पार्टी से चुनाव लड़ूं।


आदित्य चौटाला
आदित्य चौटाला ने HSAM बोर्ड के चैयरमेन आदित्य चौटाला ने इस्तीफा दे दिया है। वे डबवाली से BJP से टिकट मांग रहे थे। पहली लिस्ट में नाम ना आने से नाराज हो गए।


करणदेव कंबोज
पूर्व मंत्री और हरियाणा बीजेपी ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रमुख करणदेव कंबोज ने बीजेपी के सभी पदों से अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि मैं और मेरा परिवार शुरू से ही जनसंघ के समय से ही बीजेपी का हिस्सा रहे हैं। मैंने कई लोगों के साथ काम किया है। अब बीजेपी में भी कांग्रेसी कल्चर आ गया है।


सावित्री जिंदल
सावित्री जिंदल ने भी बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि यह मेरा आखिरी चुनाव है। मैं सेवा करना चाहती हूं। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है।


सुखविंदर मांडी
टिकट न मिलने से हरियाणा बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर मांडी नाराज थे। उन्होंने गुरुवार को पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया। उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।


लक्ष्मण नापा
रतिया से बीजेपी विधायक लक्ष्मण नापा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बीजेपी ने पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को सिरसा से टिकट दिया है। इससे लक्षमण नापा नाराज हो गए। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वे आज कांग्रेस में शामिल होंगे।


कविता जैन
पूर्व मंत्री कविता जैन को टिकट ना मिलने से उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनके कई समर्थकों ने भी पार्टी से इस्तीफा दिया है। टिकट ना मिलने से वो फूट-फूट कर रोईं।


शमशेर गिल
बीजेपी के बड़े नेता शमशेर गिल की भी नाराजगी सामने आई है। टिकट न मिलने से उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
विकास उर्फ़ बल्ले
दादरी से किसान मोर्चा से नाखुश जिला अध्यक्ष विकास उर्फ बल्ले ने भी इस्तीफा दे दिया है।
अमित जैन
सोनीपत के विधानसभा चुनाव प्रभारी अमित जैन ने भी आज इस्तीफा दे दिया है। अमित जैन बीजेपी युवा राज्य कार्यकारिणी के भी सदस्य थे।


दर्शन गिरी महाराज
हिसार से बीजेपी नेता दर्शन गिरी महाराज ने भी इस्तीफा दे दिया है।


सीमा गैबिपुर
सीमा गैबिपुर बीजेपी की वरिष्ठ नेता रही हैं, आज उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। दादरी से किसान मोर्चा से नाखुश जिला अध्यक्ष विकास उर्फ बल्ले ने भी इस्तीफा दे दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज; मार्च 2026 में दिए ‘भड़काऊ’ भाषण को लेकर बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के राजनीतिक जीवन का सबसे बुरा...

ममता बनर्जी का ‘किला’ पूरी तरह ढहा! शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान और देव समेत 19 बागी सांसदों के नाम आए सामने

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपने 28 साल के इतिहास के...

ममता बनर्जी का किला ध्वस्त, अब ‘इंडिया’ गठबंधन का सहारा! सोनिया गांधी से मुलाकात की आस

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सियासी किला पूरी तरह...