fbpx
  Previous   Next
HomeNation10 अगस्त को वायनाड पहुंचेगें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहत और पुनर्वास प्रयासों...

10 अगस्त को वायनाड पहुंचेगें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहत और पुनर्वास प्रयासों की करेंगे समीक्षा

केरल के वायनाड में भारी लैंडस्लाइड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 350 से अधिक हो गई है.

केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन के बाद यहां के चार गांव पूरी तरह साफ हो गए. इस प्राकृतिक आपदा के कारण अभी तक 350 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की भी खबर है और कई लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है.

Capture 3

केरल में भारी लैंडस्लाइड के बाद राहत और पुनर्वास प्रयासों की करेंगे समीक्षा करने 10 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायनाड पहुंचेगें. वे कल सुबह करीब 11 बजे कन्नूर पहुंचेंगे, वहां से वे वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करेंगे. प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12:15 बजे भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे, जहां बचाव बलों द्वारा उन्हें निकासी प्रयासों के बारे में जानकारी दी जाएगी.

narendramodi 1666105209 jpg 1722313818830 1722313819276 600x338 1

प्रधानमंत्री राहत शिविर और अस्पताल का भी दौरा करेंगे, जहां वे भूस्खलन के पीड़ितों से मिलेंगे और उनसे बातचीत करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जहां उन्हें घटना और चल रहे राहत प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी.

modi 1722325187

गौरतलब है कि तिरूवनंतपुरम। केरल के वायनाड में भारी लैंडस्लाइड से अबतक मलबे में दबकर मरने वालों की संख्या 350 तक पहुंच गई है. लैंडस्लाइड में घायल होने वाले लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वायनाड में भीषण बारिश के बीच लैंडस्लाइड हुआ है. मृतकों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं, बताया जा रहा है कि 4 सौ परिवारों के लोग अभी भी मलवे में फंसे हुए हैं. लैंडस्लाइड 30 जुलाई के सुबह तड़के करीब 2 बजे हुआ, इसके बाद सुबह करीब 4.10 बजे फिर एक बार लैंडस्लाइड हुआ था.

12121

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

Salman Khan Court Case: अपकमिंग फिल्म ‘काला हिरण’ के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे सलमान खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि में वॉर: रेस्ट इन पीस' को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बीच...

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज; मार्च 2026 में दिए ‘भड़काऊ’ भाषण को लेकर बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के राजनीतिक जीवन का सबसे बुरा...

होर्मुज में भारतीयों की मौत पर अमेरिका पर भड़का संयुक्त राष्ट्र; UN और IMO ने US को सरेआम फटकारा

पश्चिम एशिया के 'स्ट्रैट ऑफ होर्मुज' (होर्मुज जलडमरूमध्य) और ओमान के तट के पास अमेरिकी नौसेना (US Navy) द्वारा कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाए...

RELATED NEWS

’70 करोड़ युवा आबादी हमारी सबसे बड़ी ताकत’—नीति आयोग की बैठक में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल (Governing Council) बैठक की अध्यक्षता की। इस वर्ष बैठक का मुख्य...

Historic Record: नेहरू का 62 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ पीएम मोदी ने रचा इतिहास, डोनाल्ड ट्रंप ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हुए एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे...

ओमान तट पर ऑयल टैंकर पर अमेरिकी मिसाइल हमला! 3 भारतीय क्रू मेंबर लापता

पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी भारी भू-राजनीतिक तनाव अब समंदर के बीच वाणिज्यिक जहाजों (Commercial Ships) के लिए काल बनने लगा है। ओमान...