fbpx
  Previous   Next
HomeSportsजिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कप्तान रोहित शर्मा और...

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान हार्दिक पंड्या टीम से बाहर, शुभमन गिल को मिली कप्तानी

टीम का ये नया मिशन जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम में पूरी तरह नए चेहरों को शामिल किया गया है.

रोहित शर्मा की कप्तानी में जहां भारतीय क्रिकेट टीम जहां एक तरफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कमाल का खेल खेलते हुए सेमीफाइनल में प्रेवेश कर ली है. वहीं दुसरी तरफ बीसीसीआई ने भारतीय टीम को वर्ल्ड कप के बाद जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. गौरतलब है कि इस दौरे से रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव जैसे सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया गया है. जबकि भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज इस दौरे के लिए शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी गई है.

वर्ल्ड कप स्क्वॉड से चुने सिर्फ 2 प्लेयर
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मुख्य स्क्वॉड में शामिल 15 में से 13 खिलाड़ियों को इस दौरे से आराम दिया गया है. वर्ल्ड कप स्क्वॉड से सिर्फ यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन को ही इस दौरे के लिए चुना गया है. शुभमन गिल, आवेश खान, रिंकू सिंह और खलील अहमद को टी20 वर्ल्ड कप के लिए ट्रैवलिंग रिजर्व के रूप में चुना गया था और वह मुख्य टीम का हिस्सा नहीं थे. गिल, रिंकू, आवेश और खलील को भी टीम में जगह मिली है. मगर गिल को सीधे कप्तान बनाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सेलेक्शन कमेटी ने सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या से भी इस दौरे पर जाने को लेकर पूछा था, लेकिन दोनों ने आराम लेने की बात कही. ऐसे में गिल को कमान सौंपी गई.

Untitled design 2024 06 24T111726.477

रियान-नीतीश और अभिषेक को मिला मौका
IPL 2024 सीजन में धमाल मचाने वाले खिलाड़ियों को इस दौरे के लिए चुना गया है. इनमें अभिषेक शर्मा, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी जैसे नाम भी शामिल हैं. रियान पराग ने IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए कमाल किया था. पराग ने पिछले सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए थे. जबकि नीतीश को अगले पेस ऑलराउंडर के तौर पर देखा जा रहा है. उन्होंने IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अपनी काबिलियत दिखाई थी. पंजाब से आने वाले अभिषेक शर्मा ने पिछले एक साल में तूफानी बैटिंग से सबका ध्यान खींचा है. उन्हें पहली बार टीम में मौका मिला है.

121121212121

जिम्बाब्वे सीरीज के भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे.

image 1


भारतीय टीम का जिम्बाब्वे दौरा
6 जुलाई- पहला टी20, हरारे
7 जुलाई- दूसरा टी20, हरारे
10 जुलाई- तीसरा टी20, हरारे
13 जुलाई- चौथा टी20, हरारे
14 जुलाई- पांचवां टी20, हरारे

831indiavszimbabwe

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, संसद में दो दिन तक चली तीखी बहस

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आखिरकार ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया। दो दिनों तक चली चर्चा के...

जम्मू के समारोह में फारूक अब्दुल्ला पर गोलीबारी से मचा हड़कंप, वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

जम्मू के एक निजी समारोह में हुई अचानक फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि शहर...

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर गरमाई राजनीति, अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर संसद का माहौल काफी गर्म हो गया है। इस मुद्दे पर चर्चा के...

RELATED NEWS

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में मैदान पर हुई घटना के बाद अर्शदीप सिंह पर आईसीसी की कार्रवाई

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान मैदान पर हुई एक घटना के चलते भारतीय तेज गेंदबाज Arshdeep Singh को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट...

T20 World Cup 2026 जीतने के बाद होगी विक्ट्री परेड? BCCI कर रही मेगा इवेंट की तैयारी!

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा साबित किया है। खिताब...

न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने फिर जीता टी20 विश्व कप, अहमदाबाद में बना नया इतिहास

भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ गया जब India national cricket team ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर दुनिया...