fbpx
  Previous   Next
HomePolitics'मोदी 3.0' की नई टीम में कौन… नए मंत्रियों की लिस्ट में...

‘मोदी 3.0’ की नई टीम में कौन… नए मंत्रियों की लिस्ट में किसका नाम? कौन होगा ड्रॉप और किसे करेंगे रिपीट ?

केंद्र में तीसरी बार NDA की सरकार बनने जा रही है. नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. जानते हैं कि मोदी की नई टीम कैसी होगी

लोकसभा चुनाव में इस बार जनता जनार्दन ने जो फैसला दिया है, उससे सरकार भी बनेगी और मजबूत विपक्ष भी बनेगा. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में लगातार तीसरी बार NDA की सरकार बनने जा रही है, लेकिन इसबार BJP बहुमत के आंकड़े 32 सीटें कम 240 सीटें ही मिल पाई है. NDA को 293 सीटें मिली हैं. ऐसे में सत्ता की चाबी NDA के दो बड़े पार्टनर नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू के हाथ में रहेगी. वहीं, विपक्ष की बेंच पर 232 सीटों के साथ INDIA अलायंस के सहयोगी राहुल गांधी, अखिलेश यादव जैसे चेहरे रहेंगे.

05 06 2024 untitled design 89 23732475 83854862


मोदी ने बुधवार दोपहर राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया. शाम को उन्हें NDA का नेता भी चुन लिया गया. लोकसभा भंग की जा चुकी है. 8 जून को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है. इस बीच नरेंद्र मोदी सरकार 3.0 में किसे मंत्रीपद मिल सकता है, इसे लेकर अटकलें भी तेज हो गई हैं.

11515151


8 जून की तारीख आजाद भारत के इतिहास में बहुत खास होने वाली है. देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी ऐसे पहले नेता होंगे, जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे. सूत्रों के मुताबिक, चुनाव में जीते हुए सभी मंत्री फिर से मंत्री बनाए जा सकते हैं. इस चुनाव में अमित शाह ने गांधीनगर (गुजरात), राजनाथ सिंह ने लखनऊ (यूपी), नितिन गडकरी ने नागपुर (महाराष्ट्र), पीयूष गोयल ने मुंबई नॉर्थ (महाराष्ट्र), गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर (राजस्थान), भूपेंद्र यादव ने अलवर (राजस्थान) से जीत दर्ज की है. ऐसे में इन्हें फिर से नरेंद्र मोदी की टीम में देखा जा सकता है. हालांकि, NDA में पोर्टफोलियों बंटवारे को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है. संवैधानिक प्रावधान के मुताबिक, सरकार के मंत्रिपरिषद में लोकसभा के सदस्यों की कुल संख्या के 15 प्रतिशत तक मंत्री हो सकते हैं. यानी प्रधानमंत्री के अलावा उनकी टीम में 78 मंत्री शामिल किए जा सकते हैं.

2555

NDA के प्रस्ताव में 21 लोगों के नाम
मोदी सरकार की तीसरी पारी में घटक दलों में से किसे और कितनी संख्या में कैबिनेट का हिस्सा बनाया जाएगा? ये भी एक सवाल है. बुधवार को पास हुए NDA के प्रस्ताव में कुल 21 लोगों के नाम हैं. इसमें पांचवें नंबर पर चंद्रबाबू नायडू और छठे नंबर पर नीतीश कुमार का नाम दर्ज है. NDA के साथी TDP ने चुनाव में 15 सीटें मिली हैं, जबकि JDU ने 12 सीटें जीती हैं. NDA में BJP के बाद यही दोनों पार्टियां संख्या बल में सबसे बड़ी हैं. माना जा रहा है कि दोनों ही पार्टियां अपने लिए कुछ बड़ी मांग रख सकते हैं. ध्यान रहे कि सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री पहले से ही संसद में हैं. जैसे एस जयशंकर और निर्मला सीतारमण, ये दोनों राज्यसभा के सदस्य हैं.

2112121212121212121212


कई पूर्व सीएम भी कर सकते हैं मंत्रीपद की दावेदारी
मोदी सरकार की तीसरी पारी के लिए बन रही टीम में पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी शामिल किया जा सकता है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब टीम मोदी में शामिल किए जा सकते हैं. वैसे चुनाव जीतकर आने वाले पूर्व मुख्यमंत्रियों में BJP के सहयोगी दल ‘हम’ के नेता जीतन राम मांझी भी शामिल हैं. जाहिर है वो भी अपनी दावेदारी रखेंगे.

121215

सरकार का रोडमैप तैयार
नरेंद्र मोदी ने पीएम पद के शपथ से पहले ही सरकार के कामकाज का रोडमैप बना लिया है. नतीजों के बाद उन्होंने अपने भाषण में भी इस ओर इशारा किया. नतीजों से ठीक पहले भी प्रधानमंत्री ने एक के बाद एक बैठकें की थीं, जिसमें नई सरकार के एजेंडे पर मंथन हुआ था.

Capture

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज; मार्च 2026 में दिए ‘भड़काऊ’ भाषण को लेकर बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के राजनीतिक जीवन का सबसे बुरा...

ममता बनर्जी का ‘किला’ पूरी तरह ढहा! शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान और देव समेत 19 बागी सांसदों के नाम आए सामने

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपने 28 साल के इतिहास के...

ममता बनर्जी का किला ध्वस्त, अब ‘इंडिया’ गठबंधन का सहारा! सोनिया गांधी से मुलाकात की आस

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सियासी किला पूरी तरह...