fbpx
  Previous   Next
HomePolitics'सन ऑफ मल्लाह' मुकेश सहनी 'INDIA' गठबंधन में शामिल, RJD ने VIP...

‘सन ऑफ मल्लाह’ मुकेश सहनी ‘INDIA’ गठबंधन में शामिल, RJD ने VIP को अपने कोटे से दीं ये 3 सीटें

देश में जैसे- जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रही है वैसे सभी राजनीतिक पार्टियां अपना कुनबा मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोडना चाहती है. ऐसे में बिहार के इंडिया गठवबंधन मेंका एक और दल शामिल हो गया है. मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी यानि VIP विधिवत महागठबंधन का हिस्सा बन गई. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम मुकेश सहनी का महागठबंधन में स्वागत करते हैं.

23

तेजस्वी यादव ने कहा कि आरजेडी बिहार में अपने हिस्से की 26 में 3 सीट मुकेश सहनी को देगी. ये सीटें गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी है, जहां वीआईपी चुनाव लड़ेगी. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, “मुकेश सहनी ने अति-पिछड़ा समाज के लोगों के लिए काफी संघर्ष किया है. जिस प्रकार से भाजपा ने इनके दल को तोड़ने का प्रयास किया, वो भी हमने देखा है. जो लोग कल्पना कर रहे हैं और 400 पार का नारा लगा रहे हैं, इस बार बिहार की धरती उन्हें धूल चटाने का काम करेगी. इस बार बिहार चौंकाने वाले नतीजे देगा.”

1 1

उन्होंने कहा कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा भी है कि हम लोगों को प्रचंड बहुमत दीजिए, हमें संविधान बदलना है. बीजेपी का असली चेहरा सबके सामने उजागर हो गया है, आज साफ दिख रहा है कि संविधान और लोकतंत्र को खतरा है.पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब संविधान ख़त्म हो जाएगा तो साहित्य ख़त्म हो जाएगा, तो वोट ख़त्म हो जाएगा और तानाशाही देश में लागू हो जाएगी.

213

वहीं विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा, “आज हमलोग महागठबंधन, INDIA गठबंधन में जुड़े हैं. निर्णय यही है कि आगे लड़ाई लड़नी है, हम हमेशा से लालू प्रसाद यादव के विचारधारा को मानने वाले लोग हैं.”

121212121

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज; मार्च 2026 में दिए ‘भड़काऊ’ भाषण को लेकर बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के राजनीतिक जीवन का सबसे बुरा...

ममता बनर्जी का ‘किला’ पूरी तरह ढहा! शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान और देव समेत 19 बागी सांसदों के नाम आए सामने

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपने 28 साल के इतिहास के...

ममता बनर्जी का किला ध्वस्त, अब ‘इंडिया’ गठबंधन का सहारा! सोनिया गांधी से मुलाकात की आस

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सियासी किला पूरी तरह...