fbpx
  Previous   Next
HomeSportsविश्वकप के फाइनल में हार के बाद भी राहुल द्रविड़ बनें रहेंगे...

विश्वकप के फाइनल में हार के बाद भी राहुल द्रविड़ बनें रहेंगे मुख्य कोच? राहुल द्रविड़ दूसरे कार्यकाल को लेकर आया बड़ा समाचार

द्रविड़ का विश्व कप के बाद कार्यकाल खत्म हो गया था. द्रविड़ के कोच रहते भारत पिछली विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में उपविजेता रहा था.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने वनडे विश्व कप 2023 में उपविजेता रही भारतीय टीम की लय को बरकरार रखने के लिये मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और उनके सहयोगी स्टाफ के अनुबंध में बुधवार को विस्तार किया है. रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम को 19 नवंबर को अहमदाबाद में विश्व कप फाइनल में आस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया था और टीम लगातार दस जीत दर्ज करके फाइनल में पहुंची थी.

rohit sharma and rahul dravid 1699865052

राहुल द्रविड़ का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है, लेकिन बीसीसीआई ने इसकी कोई जानकारी नहीं दी है कि राहुल द्रविड़ कब तक मुख्य कोच रहेंगे, क्या राहुल द्रविड़ अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करेंगे या अगले साल आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया का साथ छोड़ देंगे इसको बीसीसीआई द्वारा जारी विज्ञप्ति में कुछ नहीं कहा गया है. बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ का मुख्य कोच कार्यकाल बढ़ाने को लेकर कहा,”भारतीय क्रिकेट बोर्ड मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और टीम इंडिया ( के सहयोगी स्टाफ के अनुबंध में विस्तार का ऐलान करता है.”

2121


इसमें कहा गया,”बोर्ड ने विश्व कप के बाद द्रविड़ का कार्यकाल पूरा होने पर उनसे बातचीत की और सर्वसम्मति से उनका कार्यकाल बढाने का फैसला किया गया.” बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि आईसीसी ट्रॉफी जीतने की कवायद में द्रविड़ को बोर्ड का पूरा समर्थन रहेगा. भारतीय टीम पिछले एक दशक से कोई आईसीसी खिताब नहीं जीत सकी है. शाह ने कहा,”फाइनल से पहले लगातार दस मैच जीतने वाली भारतीय टीम का विश्व कप अभियान असाधारण रहा. इसके लिये सही प्लेटफॉर्म तैयारी करने वाले मुख्य कोच सराहना के पात्र हैं.”

111111

इसमें कहा गया,मुख्य कोच को बीसीसीआई का पूरा समर्थन रहेगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कामयाबी पाने के लिये उन्हें जो भी सहयोग चाहिये होगा, हम देंगे.” द्रविड़ ने कहा,”भारतीय टीम के साथ पिछले दो साल यादगार रहे । हमने कई उतार चढाव देखे और इस पूरे सफर में टीम के भीतर आपसी सहयोग और तालमेल जबर्दस्त रहा.”

55

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

IND A vs SL A Final: इंडिया-ए ने श्रीलंका को 66 रनों से हराकर ट्राई सीरीज ट्रॉफी पर किया कब्जा; 11 गेंद में फिफ्टी...

रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (21 जून 2026) को खेले गए बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारत की युवा ब्रिगेड (India-A) ने इतिहास...

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...