fbpx
  Previous   Next
HomeSportsवर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, कप्तान रोहित ने...

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, कप्तान रोहित ने टीम के संतुलन पर कही ये बडी बातें !

भारत में होने वाली आगामी वनडे वर्ल्ड कप के लिए BCCI ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया. इसके बाद टीम के कॉम्बिनेशन को लेकर तरह-तरह के सवाल भी उठने लगे है. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इनको लेकर क्या जवाब दिया रिपोर्ट में पढ़िए.

ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होने जा रहा है सभी टीमें विश्व कप के लिए बेहतरीन टीम कॉम्बिनेशन के तलाश में है. वहीं दुसरी तरफ भारतीय सेलेक्टर ने विश्व कप के लिए टीम का ऐलान कर दिया. इसके बाद टीम के कॉम्बिनेशन को लेकर तरह-तरह के सवाल भी उठने लगे. तब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम को लेकर जवाब दिया. भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 सीजन में अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा.

05 RVM1244


बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. 15 खिलाड़ियों के नाम टीम में शामिल हैं. जिसमें शुभमन गिल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर को शामिल किया है.

GettyImages 1156258735 1

कुछ अर्से से खासकर के रोहित शर्मा के कैप्टेंसी में ICC टूर्नामेंटों में भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, लेकिन रोहित को उम्मीद है कि वनडे प्रारूप में टीम वापसी करेगी. उन्होंने कहा, ’50 ओवरों का प्रारूप अलग है जब आप 9 लीग मैच , सेमीफाइनल और फाइनल यानी 11 मैच खेल रहे हैं. वापसी का मौका हमेशा रहता है. इस प्रारूप में आपके पास रणनीति पर पुनर्विचार का समय रहता है जो टी20 में नहीं होता.’

11

कप्तान रोहित ने वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम को संतुलित बताया. उन्होंने कहा, ‘हम खुश हैं. संतुलन और गहराई को देखें तो यह सर्वश्रेष्ठ टीम है. हमारे पास तीन हरफनमौला, चार गेंदबाज और छह बल्लेबाज हैं. हमने इस पर काफी सोचा और तब टीम चुनी. यह सर्वश्रेष्ठ संयोजन है.’ पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को होने वाले मैच को लेकर हाइप के बारे में उन्होंने कहा, ‘हम बाहरी चीजों की परवाह नहीं करते. सभी खिलाड़ी पेशेवर हैं और इसका अनुभव है. इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

Salman Khan Court Case: अपकमिंग फिल्म ‘काला हिरण’ के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे सलमान खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि में वॉर: रेस्ट इन पीस' को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बीच...

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज; मार्च 2026 में दिए ‘भड़काऊ’ भाषण को लेकर बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के राजनीतिक जीवन का सबसे बुरा...

होर्मुज में भारतीयों की मौत पर अमेरिका पर भड़का संयुक्त राष्ट्र; UN और IMO ने US को सरेआम फटकारा

पश्चिम एशिया के 'स्ट्रैट ऑफ होर्मुज' (होर्मुज जलडमरूमध्य) और ओमान के तट के पास अमेरिकी नौसेना (US Navy) द्वारा कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाए...

RELATED NEWS

ICC World Cup 2027 Schedule: सामने आई वनडे विश्व कप 2027 की तारीखें! 4 अक्टूबर से शुरू होगा महाकुंभ, 14 टीमें लेंगी हिस्सा

क्रिकेट जगत के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 (ICC ODI World Cup 2027) को लेकर एक बेहद बड़ा और...

उम्र नहीं रोहित शर्मा का जुनून देखिए! कोच दिनेश लाड ने किया 100% गारंटी वाला बड़ा दावा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा की फिटनेस और उनके भविष्य को लेकर पिछले कुछ समय...

टीम इंडिया को मिला नया टी20 कप्तान! सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को सौंपी गई कमान

भारतीय क्रिकेट के गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया की टी20 इंटरनेशनल टीम...