fbpx
  Previous   Next
HomeBusinessपाकिस्तान ने अपने मशहूर रूजवेल्ट होटल को तीन साल के लिए अमेरिका...

पाकिस्तान ने अपने मशहूर रूजवेल्ट होटल को तीन साल के लिए अमेरिका को सौंपा. डूबते को तिनके का सहारा.

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने न्यूयॉर्क के अपने चर्चित रूजवेल्ट होटल को न्यूयॉर्क प्रशासन को तीन साल के लिए पट्टे पर दे दिया है। इस सौदे के तहत पाकिस्तान को 22 करोड़ डॉलर मिलेंगे.

आर्थिक तौर पर बिखर चुका है पाकिस्तान अब तिनके के सहारे संभलने की कोशिश कर रहा है. आर्थिक और राजनीतिक अस्थिरता चरम पर स्थिति पाकिस्तान में महंगाई दर बेकाबू हो चूका है . अतंरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान का डिफॉल्ट होने का भी खतरा मंडरा रहा है. एसे में पाकिस्तान हर वो रास्ते से पैसे जुटाने की कोशिश कर रहा है, जिससे खतरे को टाला जा सके. इसी कड़ी में पाकिस्तान ने न्यूयॉर्क स्थित अपने मशहूर रूजवेल्ट होटल को तीन साल के लिए किराये पर दे दिया है.

आपको बता दें, कि 2020 में कोविड महामारी के दौरान होटल को बंद कर दिया गया था और इसी साल के शुरूआत में इसे फिर से खोला गया है। पाकिस्तानी मंत्री ने कहा, कि “होटल का वार्षिक व्यय 25 मिलियन अमरीकी डालर है, जिसमें मौजूदा देनदारियों की राशि 20 मिलियन अमरीकी डालर है।” रूजवेल्ट होटल को पट्टे पर देना पाकिस्तान सरकार की देश की चरमराती अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने की बड़ी योजनाओं का हिस्सा है। नकदी की तंगी से जूझ रहा पाकिस्तान और आईएमएफ देश को दिवालिया होने से बचाने के उद्देश्य से 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर के बेलआउट पैकेज पर एक कर्मचारी-स्तर के समझौते तक पहुंचने में विफल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

IND vs NZ: आखिरी वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर पलट दिया इतिहास, पहली बार जीती सीरीज

भारतीय क्रिकेट के गढ़ माने जाने वाले इंदौर में रविवार का दिन मेहमान टीम न्यूजीलैंड के नाम रहा। जबरदस्त आत्मविश्वास, धैर्यपूर्ण बल्लेबाज़ी और अनुशासित...

वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत की ट्रेड नीति का नया रोडमैप

बदलते अंतरराष्ट्रीय हालात ने भारत की व्यापार नीति को एक बार फिर केंद्र में ला दिया है। बजट 2026 से पहले सरकार के सामने...

बयान पर मचे बवाल के बाद एआर रहमान की सफाई, कहा– ‘मेरी बातों को गलत समझा गया’

ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका संगीत नहीं बल्कि हालिया बयान और उस पर...

RELATED NEWS

वैश्विक मंदी के बीच भारत की अर्थव्यवस्था पर भरोसा कायम, विकास की रफ्तार बरकरार रहने की उम्मीद

जब दुनिया के कई बड़े देश आर्थिक सुस्ती और अनिश्चितता से जूझ रहे हैं, ऐसे समय में भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर भरोसे की...

विकास की नई दिशा: पीएम मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात में रखा भारत का भविष्य मॉडल

राजकोट में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय समिट ने इस बार सिर्फ निवेश के आंकड़ों पर नहीं, बल्कि भारत की बदलती आर्थिक पहचान पर भी...

माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन सत्या नडेला PM मोदी से मिले , भारत में 17.5 बिलियन डॉलर के निवेश का ऐलान!

पीएम मोदी के भारत की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्रांति को बढ़ावा देने के प्रयासों को एक बड़ी सफलता मिली है. टेक्नोलॉजी सेक्टर की दिग्गज...