fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest Newsजॉर्जिया में एक रेस्टोरेंट को क्यों चुकाने पड़ रहे हैं 24 करोड़...

जॉर्जिया में एक रेस्टोरेंट को क्यों चुकाने पड़ रहे हैं 24 करोड़ रुपये, पढ़ें ये दिलचस्प मामला !

रेस्टोरेंट कर्मचारी की एक गलती की कीमत रेस्टोरेंट मालिका को 24 करोड में पडी. जी हां एक ऐसा ही मामला सुर्खियों में है.

एक कप कॉफी की कीमत तुम क्या जानों रमेश बाबू जी हां एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें एक रेस्टोरेंट के कर्मचारी से जल्दबाजी या फिर जाने-अनजाने में हुई गलती की वजह मसला कोर्ट-कचहरी तक पहुंच गया. हाल ही में एक ऐसा ही मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसके बारे में जानकर आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे. दरअसल, एक महिला ने अपने ऊपर गलती से गिरी कॉफी से नाराज होकर केस कर दिया, जिसके बाद अब महिला को कुल 24 करोड़ रुपये का हर्जाना मिलेगा.

front view girl enjoying coffee 23 2148436123


मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक जॉर्जिया में एक बुजुर्ग महिला के ऊपर एक रेस्टोरेंट कर्मचारी की गलती से गर्म कॉफी गिरा गई. मामला कोर्ट तक पहुंच गया, जिसके बाद महिला ने आउटलेट से 3 मिलियन डॉलर की मांग की. बताया जा रहा है कि, अब महिला को कुल 24 करोड़ रुपये का हर्जाना मिलेगा. महिला के वकील ने कहा कि 70 साल की महिला को इससे इतनी इंजरी हुई है कि उन्हें दोबारा चलना सीखना पड़ा है और आज भी उसे रोजमर्रा के काम करने में परेशानी होती है. क्योंकि साल 2021 में एक रेस्टोरेंट में कॉफी सर्व करते हुए कर्मचारी के हाथ से कप गिर गया और उनके ऊपर गर्म कॉफी गिर गई.’

12 3

महिला वकील ने कहा कि ‘ये आउटलेट तो चल जाएगा लेकिन हमारी क्लाइंट को दोबारा चलना सीखना पड़ रहा है. ये घाव इतने दर्दनाक थे कि, उनको काफी समय तक अस्पताल की बर्न यूनिट में रहना पड़ा. यही वजह है कि उनकी पूरी की पूरी जिंदगी ही बदल गई है. उन्हें आज भी चलने में दर्द होता है. वे धूप में बाहर नहीं निकल पातीं. उन्हें हमेशा ही मलहम लगाए रखना पड़ता है.’ वेल्च के बताया कि, बुजुर्ग महिला जॉर्जिया के शुगर हिल, डंकिन आउटलेट पर गई हुई थीं, जहां उन्होंने एक कप गर्म कॉफी ऑर्डर की थी. जब कर्मचारी ने उन्हें कॉफी दी, उस वक्त कॉफी कप का ढक्कन खुल गया और कॉफी उन पर गिर गई, जिससे उनकी जांघें, कमर और पेट दूसरी और तीसरी डिग्री तक जल गए.

Dunkin Donuts Announces 46 New Restaurants In Georgia

महिला की चोटों के कारण मेडिकल बिल में 200,000 डॉलर (1.66 करोड़ रुपये) से अधिक खर्च हुए हैं. मुकदमे में यह तर्क दिया गया है कि, यदि कर्मचारी कॉफी कप का ढक्कन ठीक से लगाता, तो शायद ये दुर्घटना नहीं होती. मंगलवार को डंकिन लोकेशन का संचालन करने वाली फ्रेंचाइजी, गोल्डन डोनट्स, एलएलसी, महिला को उसकी चोटों के लिए मुआवजा देने के लिए 3 मिलियन डॉलर (24.95 करोड़ रुपये) के समझौते पर सहमत हुई. मॉर्गन एंड मॉर्गन के संस्थापक जॉन मॉर्गन ने कहा कि, उन्हें उम्मीद है कि इस समझौते से रेस्तरां अब कस्टमर सेफ्टी को प्रायरिटी देंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

आखरी वनडे में यशस्वी जायसवाल की पहली वनडे सेंचुरी! टीम मैनेजमेंट की टेंशन में बढोत्तरी…

विशाखापत्तनम में सीरीज़ जीत की नींव कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने रखी तो रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल टीम को जीत की दहलीज़...

मुझसे खूबसूरत न हो जाए कोई, 4 बच्चे मार डाले, पानीपत की साइको कातिल हसीना की शादी की तस्वीर आई सामने

पानीपत के गांव भावड़ में चार बच्चों को बेरहमी से कत्ल करने वाली कातिल पूनम की शादी की तस्वीर सामने आई है. पूनम के...

ममता सरकार के लिए यात्रियों की सुरक्षा से बढकर है मुस्लिम वोट बैंक? अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर दूसरे रनवे के निर्माण में मामला तो...

देश के सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट में से एक कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अपने दूसरे रनवे के निर्माण को लेकर...

RELATED NEWS

भारतीय के भरोसे Apple कंपनी! भारतीय मूल के रिसर्चर अमर सुब्रमण्यम के हाथ में Apple फोन में AI सुधारने की जिम्मेदारी.

एप्पल ने सोमवार, 1 दिसंबर अमर सुब्रमण्यम को अपने AI डिपार्टमेंट का उपाध्यक्ष नियुक्त किया. अमर जॉन गियानंद्रिया का स्थान लेंगे. यानि Apple में...

पाकिस्तान के एकबार फिर आत्मघाती हमला, FC हेडक्वॉर्टर के 3 हमलावर ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के मुख्यालय पर सुसाइड हमला हुआ है. खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आईजी जुल्फिकार...

नेपाल में तख्तापलट के बाद एक बार फिर से इतनी जल्दी फिर क्यों सड़क पर उतरे Gen Z

Gen Z का वो प्रदर्शन तख्तापलट करने के बाद ही रुका. नेपाल के लोग उस आंदोलन को ठीक से भूल भी नही पाए थे...