fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest Newsजम्मू- कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में कर्नल, मेजर और...

जम्मू- कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में कर्नल, मेजर और DSP शहीद 2 आतंकवादी भी ढेर.

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों हमला कर दिया. सुरक्षाबलों को इलाके में 3-4 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद वहां सर्च ऑपरेशन चलाया गया था.

अनंतनाग से आज एक बहुत ही मनहुस खबर सामने आई जब सेना के दो ऑफिसर और जम्मू- कश्मीर पुलिस के एक ऑफिसर आतंकवादियों से लडते हुए शहीद हो गए. . दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों हमला कर दिया. इस मुठभेड़ में कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष ढोंचक और DSP हुमायूं शहीद हो गए हैं. सेना ने इसकी पुष्टि की है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षाबलों को इलाके में 3-4 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद वहां सर्च ऑपरेशन चलाया गया. छापेमारी के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी.

F57HTnpXwAEEKyi


इस ऑपरेशन में सेना का एक डॉगी भी मारा गया है. सेना के अधिकारी ने बताया कि एनकाउंटर में शहीद हुए आर्मी डॉग का नाम केंट था. उसने मुठभेड़ के दौरान अपने हैंडलर को बचाया और खुद शहीद हो गया. केंट आतंकियों की तलाश करने के लिए जवानों की एक यूनिट का नेतृत्व कर रहा था. इस दौरान उसे गोली लग गई थी.

IMG 20230913 WA0028


पिछले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की ये दूसरी मुठभेड़ है. इससे पहले राजौरी जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान कार्रवाई में सेना के एक जवान शहीद हो गए. जबकि 3 जवान जख्मी हुए थे. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को भी मार गिराया. राजौरी में अभी ऑपरेशन चल रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

खामेनेई के बाद नए सर्वोच्च नेता की तलाश लगभग पूरी, जल्द होगा आधिकारिक ऐलान

ईरान की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि देश के पूर्व सर्वोच्च नेता Ali Khamenei के निधन के बाद...

खामेनेई की मौत पर बढ़ा तनाव, ईरानी नेता की चेतावनी पर ट्रंप का तीखा जवाब

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका और ईरान के बीच बयानबाजी का दौर और तेज हो गया है। ईरान के वरिष्ठ नेता...

जदयू में शामिल होकर राजनीति में उतरे निशांत कुमार, बोले- पिता के काम को आगे बढ़ाना मेरी जिम्मेदारी

बिहार की सियासत में रविवार का दिन एक नई शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। लंबे समय से चल रही अटकलों के...

RELATED NEWS

खामेनेई की मौत पर बढ़ा तनाव, ईरानी नेता की चेतावनी पर ट्रंप का तीखा जवाब

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका और ईरान के बीच बयानबाजी का दौर और तेज हो गया है। ईरान के वरिष्ठ नेता...

जदयू में शामिल होकर राजनीति में उतरे निशांत कुमार, बोले- पिता के काम को आगे बढ़ाना मेरी जिम्मेदारी

बिहार की सियासत में रविवार का दिन एक नई शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। लंबे समय से चल रही अटकलों के...

दिल्ली में शुरू हुआ देश का पहला रिंग मेट्रो नेटवर्क, पीएम मोदी ने दिखाई नई लाइनों को हरी झंडी

राष्ट्रीय राजधानी Delhi में सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में एक अहम पड़ाव तब जुड़ा जब प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देश के पहले सक्रिय रिंग...