fbpx
  Previous   Next
HomeNationगुजरात के सुरत में तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के सात...

गुजरात के सुरत में तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के सात लोगों ने की ‘सामूहिक आत्महत्या’, वजह वही पुरानी !

पुलिस के मुताबिक परिवार के एक सदस्य ने फांसी लगाने से पहले अपनी पत्नी, तीन बच्चों और अपने माता-पिता को जहर दे दिया.

गुजरात की आर्थिक राजधानी सूरत में एक ही परिवार की सामूहिक आत्महत्या का संदिग्ध मामला चर्चा बना हुआ है. आठ साल से कम उम्र के तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के सात सदस्य मृत पाए गए हैं. पुलिस ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को आधी रात में परिवार के सदस्यों में से एक ने खुद को फांसी लगाने से पहले अपनी पत्नी, तीन बच्चों और अपने माता-पिता को जहर दे दिया. बच्चों में तीन और पांच साल की दो बेटियां और सात साल का बेटा शामिल है.

Suicide 20200728114954

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “परिवार सूरत के पालनपुर में सिद्धेश्वर अपार्टमेंट में रहता था. घटना की सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.” पुलिस ने कहा कि मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें कहा गया है कि परिवार आर्थिक तंगी के कारण यह कदम उठा रहा है.

parent

सूरत के पुलिस उपायुक्त राकेश बारोट ने कहा, “एक ही परिवार के सात लोगों की आत्महत्या से मौत हो गई है. छह ने जहर खाया और एक ने फांसी लगा ली. मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं. मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है. शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि कुछ आर्थिक लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था.आगे की जांच जारी है.”

29705534 jpg

पुलिस अधिकारी ने कहा कि, ठेकेदारी करने वाले 37 साल के व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया, जबकि तीन बच्चों सहित उनके परिवार के छह सदस्यों के शव घर के बिस्तर और फर्श पर पड़े मिले. उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि परिवार के छह सदस्यों की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई है. बरोट ने कहा कि, घर से बरामद सुसाइड नोट के मुताबिक, परिवार ने किसी को पैसे उधार दिए थे और राशि वापस नहीं मिल पाने के कारण वे आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे, जिसके कारण परिवार ने यह कदम उठाया है. उन्होंने बताया कि एक बोतल भी बरामद की गई है, जिसमें जाहिर तौर पर जहरीला पदार्थ था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS