fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentगजबे अंदाज में दिखी सिंघम अगेन का नया पोस्टर में दीपिका पादुकोण,...

गजबे अंदाज में दिखी सिंघम अगेन का नया पोस्टर में दीपिका पादुकोण, रोहित शेट्टी बोले- मेरी हीरो !

रोहित शेट्टी ने फिल्म की लेडी सिंघम यानी दीपिका पादुकोण की धांसू झलक शेयर की गई है. सोशियल मीडिया में हो रहा है वाय़रल

रोहित शेट्टी की सिंघम फ्रेंचाइजी की अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन का नया पोस्टर रिलीज हुआ है. रोहित शेट्टी इस बार कॉप यूनिवर्स में ऐसा धमाल मचाते नजर आ रहे हैं, जिससे पूरा बॉक्स ऑफिस हिल सकता है. अजय देवगन की इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी में दीपिका पादुकोण की लेडी सिंघम के तौर पर एंट्री हो रही है, और वह फिल्म में शक्ति शेट्टी का किरदार निभाएंगी. रोहित शेट्टी ने पहले भी फिल्म के कई पोस्टर रिलीज किए थे. लेकिन ऐसा लग रहा है कि दीपिका पादुकोण को वो फिल्म का एक्स फैक्टर बनाना चाहते हैं. तभी तो उन्होंने दीपिका पादुकोण की एंट्री कॉप यूनिवर्स में करवाई और उन्हें लेडी सिंघम बना डाला. यही नहीं, उन्होंने तो दीपिका पादुकोण को अपना हीरो तक बता डाला है.

3232


रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन का नया पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर में देखा जा सकता है कि दीपिका पादुकोण सिंघम अजय देवगन की तरह पंजे वाला पोज करती नजर आ रही हैं. इस पोस्टर को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा है, ‘मेरी हीरो…रील में भी और रियल में भी. लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण.’ इस तरह उन्होंने इशारा कर दिया है कि सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण जमकर धमाल मचाने जा रही हैं और इसमें उनका किरदार कमाल का रहने वाला है.

11121 2


दीपिका पादुकोण यानी लेडी सिंघम को इस पोस्टर में पुलिस की वर्दी में देखा जा सकता है. उनकी आंखों पर चश्मा है और सिंघम वाला पोज है. दीपिका पादुकोण की इस फोटो पर खूब कमेंट भी आ रहे हैं. एक फैन ने लिखा है कि यह देखना जरूरी है. पुलिस यूनिफॉर्म में दीपिका पादुकोण ताकतवर लग रही हैं. वहीं एक फैन ने लिखा है कि शक्ति शेट्टी के लिए और इंतजार नहीं होता. सिंघम अगेन में अजय देवगन, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार भी नजर आएंगे.

211221212221212121

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

IND vs NZ: आखिरी वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर पलट दिया इतिहास, पहली बार जीती सीरीज

भारतीय क्रिकेट के गढ़ माने जाने वाले इंदौर में रविवार का दिन मेहमान टीम न्यूजीलैंड के नाम रहा। जबरदस्त आत्मविश्वास, धैर्यपूर्ण बल्लेबाज़ी और अनुशासित...

वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत की ट्रेड नीति का नया रोडमैप

बदलते अंतरराष्ट्रीय हालात ने भारत की व्यापार नीति को एक बार फिर केंद्र में ला दिया है। बजट 2026 से पहले सरकार के सामने...

बयान पर मचे बवाल के बाद एआर रहमान की सफाई, कहा– ‘मेरी बातों को गलत समझा गया’

ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका संगीत नहीं बल्कि हालिया बयान और उस पर...

RELATED NEWS

सिनेमा से संसद तक: एआर रहमान की टिप्पणी ने क्यों छेड़ी बड़ी बहस?

संगीतकार एआर रहमान के एक हालिया बयान ने फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनीतिक गलियारों तक नई बहस को जन्म दे दिया है। रहमान की...

‘एनिमल’ डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा का आया फिल्म धुरंधर पर रिएक्शन ! फिल्म के टाइटल और एक्टरों के लिए ये क्या बोल दिया?

रणवीर सिंह की धुरंधर बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म...

माधुरी दीक्षित के बेटे बॉलीवुड में करेंगे डेब्यू? एक्ट्रेस क्यों बोलीं कि वो तमाशे में इंटरेस्ट नहीं रखता !

90 के दशक में माधुरी दीक्षित ने अपनी अदाओं और दमदार परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों पर ऐसी छाप छोड़ी कि वह हमेशा के...