fbpx
  Previous   Next
HomeBusinessअरबपति एलन मस्क के साथ कथित संबंध को लेकर गूगल के सह-संस्थापक...

अरबपति एलन मस्क के साथ कथित संबंध को लेकर गूगल के सह-संस्थापक ने अपनी पत्नी को गुपचुप दिया तलाक: सूत्र

गूगल के सह-संस्थापक की पत्नी शानहन ने तलाक का विरोध नहीं किया और गोपनीय मध्यस्थता में वकील की फीस और संपत्ति के बंटवारे सहित अन्य मुद्दों का निपटारा किया है.

गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन ने अपनी पत्नी निकोल शानहन को तालाक दे दिया है. सर्गेई ब्रिन द्वारा पत्नी निकोल शानहन को तलाक देने की वजह अरबपति एलोन मस्क के साथ संबंध होना बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है. अदालत के दस्तावेजों के अनुसार तलाक की पुष्टि 26 मई को हुई थी. अब वे अपनी 4 साल की बेटी को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं.

1 4

गौरतलब है कि शानहन ने तलाक का विरोध नहीं किया, लेकिन उन्होंने अदालत से अपने जीवनसाथी का समर्थन देने के लिए कहा, जैसा कि अदालत के कागजात में कहा गया है. साथ ही उन्होंने गोपनीय मध्यस्थता में वकील की फीस और संपत्ति के बंटवारे सहित अन्य मुद्दों का निपटारा किया है. जानकारी के अनुसार दोनों ने पहली बार 2015 में डेटिंग शुरू की थी, उसी वर्ष सर्गेई ब्रिन ने अपनी पहली पत्नी ऐनी वोज्स्की से तलाक को अंतिम रूप दिया और अंतत 2018 में निकोल शानहन से शादी कर ली.यह बातें बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट में बताया गया है.

2 1

न्यूयॉर्क पोस्ट के एक रिपोर्ट के अनुसार, उनकी पत्नी के कथित तौर पर एलन मस्क के साथ एक संबंध होने के लगभग एक महीने बाद उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी. हालांकि, मस्क और शानहान दोनों ने अपने कथित संबंध से इनकार किया. उनका कहना है वे सिर्फ एक दोस्त हैं. एलन मस्क ने 25 जुलाई, 2022 को एक्स पर वॉल स्ट्रीट जर्नल के एक लेख के जवाब में लिखा, ”सर्गेई और मैं दोस्त हैं और कल रात एक साथ एक पार्टी में थे. मैंने निकोल को तीन वर्षों में केवल दो बार देखा है, दोनों बार आसपास के कई अन्य लोगों के साथ. हमलोगों के बीच कुछ भी नहीं है”. हालांकि, वॉल स्ट्रीट जर्नल ने कहा कि उन्हें ”अपने सोर्स पर भरोसा है, और हम अपनी रिपोर्टिंग पर कायम हैं.’

323 1

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, 50 वर्षीय Google सह-संस्थापक 118 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के नौवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं. शानहान के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, कैलिफोर्निया स्थित वकील और बिया-इको फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

दीनदयाल पोर्ट कंडला ने एलपीजी हैंडलिंग में रचा इतिहास; वित्तीय वर्ष 2025-26 में दर्ज की 25% की रिकॉर्ड वार्षिक वृद्धि

देश के प्रमुख ऊर्जा और व्यापारिक बंदरगाहों में शुमार दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी (DPA), कंडला ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान एलपीजी (LPG) हैंडलिंग के...

सर्राफा बाजार में मची खलबली! चांदी सीधे 10,000 रुपये टूटी, सोना भी 2,300 रुपये से ज्यादा हुआ सस्ता

यदि आप भी सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं या आपके घर में शादियों का कोई फंक्शन आने वाला है, तो...

मिडिल ईस्ट में युद्ध विराम के बीच भारत के लिए बड़ी खुशखबरी; मई में एक्सपोर्ट 18% बढ़कर 45.2 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में अमेरिका और ईरान के बीच हुए ऐतिहासिक शांति समझौते और 'स्ट्रैट ऑफ होर्मुज' के दोबारा खुलने की आहट के...