fbpx
  Previous   Next
HomeSportsदक्षिण अफ्रीका ने भारत को पहले टेस्ट में दी शर्मनाक शिकस्त, पारी...

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पहले टेस्ट में दी शर्मनाक शिकस्त, पारी और 32 रनों से हराया !

सेंचुरियन में खेले जा रहे बॉक्सिंग-डे टेस्ट में भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. सीरीज के पहले टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया को पारी और 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा है.

भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में बॉक्सिंग-डे टेस्ट में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. सीरीज के पहले टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया को पारी और 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया पहली पारी में 245 रन ही बना पाई थी. भारत के लिए केएल राहुल ने पहली पारी में शतक लगाया था. जबकि दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने पांच विकेट लिए. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 408 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका के लिए डीन एल्गर ने 185 रनों की पारी खेली तो मार्को जानसेन ने 84 रन बनाए.

11 3

भारत मैच में शुरुआत से ही पिछड़ा था और दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी के आधार पर 163 रनों की बढ़त लेकर टीम इंडिया को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया था. फैंस को उम्मीद थी कि टीम इंडिया के बल्लेबाज दूसरी पारी में कोई कमाल दिखाएंगे, लेकिन भारतीय बल्लेबाजी दूसरी पारी में लड़खड़ा गई. विराट कोहली को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं दिखा पाया. विराट कोहली ने दूसरी पारी में भारत के लिए 76 रन बनाए जबकि शुभमन गिल ने 26 रनों की पारी खेली. इसके अलावा बाकी के बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए.

1703777623 new project 20

भारत इस हार के साथ ही सीरीज में 0-1 से पिछड़ गया है. टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका में अभी तक कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई और उसका अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का इंतजार और बढ़ गया है

112121 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, संसद में दो दिन तक चली तीखी बहस

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आखिरकार ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया। दो दिनों तक चली चर्चा के...

जम्मू के समारोह में फारूक अब्दुल्ला पर गोलीबारी से मचा हड़कंप, वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

जम्मू के एक निजी समारोह में हुई अचानक फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि शहर...

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर गरमाई राजनीति, अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर संसद का माहौल काफी गर्म हो गया है। इस मुद्दे पर चर्चा के...

RELATED NEWS

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में मैदान पर हुई घटना के बाद अर्शदीप सिंह पर आईसीसी की कार्रवाई

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान मैदान पर हुई एक घटना के चलते भारतीय तेज गेंदबाज Arshdeep Singh को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट...

T20 World Cup 2026 जीतने के बाद होगी विक्ट्री परेड? BCCI कर रही मेगा इवेंट की तैयारी!

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा साबित किया है। खिताब...

न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने फिर जीता टी20 विश्व कप, अहमदाबाद में बना नया इतिहास

भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ गया जब India national cricket team ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर दुनिया...