fbpx
  Previous   Next
HomeSportsरोहित ने 33वें शतक से की सचिन के स्पेशल रिकॉर्ड की बराबरी,...

रोहित ने 33वें शतक से की सचिन के स्पेशल रिकॉर्ड की बराबरी, अब विराट के साथ छिड़ गई रेस!

रोहित के करियर का 33वां वनडे शतक आलोचकों को करारा जवाब देने के साथ ही उन्हें रिकॉर्ड विशेष के मामले में सचिन की बराबरी पर ले आया.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में तीसरे और आखिरी मुकाबले में भी रोहित शर्मा ने एडिलेड में मिली शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए इस बार इसे वनडे करियर के 33वें शतक में तब्दील कर दिया. और इसी के साथ ही रोहित वेरी-वेरी स्पेशल रिकॉर्ड के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी करते हुए अब रेस में विराट कोहली के साथ शामिल हो गए. अब दोनों में कौन बाजी मारता है, यह देखना बहुत ही रुचिकर बात होगी. सिडनी के साथ के साथ ही रोहित ने किसी एक देश विशेष के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में सचिन की बराबरी कर ली. अब रोहित और सचिन दोनों के ही नाम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में नौ-नौ शतक हैं. हालांकि, कोहली के भी शतक हैं, लेकिन देश विशेष के मामले में वह सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में सचिन और रोहित दोनों से ही आगे हैं.

image 4

कोहली हैं बॉस, पीछे छोड़ पाएंगे रोहित?
जब बात किसी एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने की आती है, तो इस मामले में भारतीयों में विराट सबसे ऊपर हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 10 शतक जड़े हैं, तो विंडीज के खिलाफ 9 शतक बनाए हैं. और अब जब रोहित ने 33वें शतक से विराट और सचिन के एक कारनामे की बराबरी कर ली है, तो शीर्ष पर पहुंचने के लिए रोहित का मुकाबला कोहली से हो चला है. यह दोनों के चाहने वालों के लिए बहुत ही रुचिकर बात होगी कि खेल से अलग होने के बाद दोनों में कौन बाजी मारता है?

image 6

आखिर तक नॉटआउट रहे रोहित!
रोहित ने इस पहलू से भी सिडनी में जड़े 33वें शतक को यादगार बना दिया. पूर्व कप्तान 125 गेंदों पर 13 चौकों और 3 छ्ककों से 121 रन बनाकर नॉटआउट लौटे. और यह शतक रोहित के लिए एक ऐसे समय पर आया, जब पिछले दिनों वनडे कप्तानी उनसे ले ली गई थी, तो उनके साल 2027 विश्व कप में खेलने को लेकर भी सवाल हो रहे हैं, लेकिन तमाम पहलुओं से बनाए गए वेरी-वेरी स्पेशल सेंचुरी ने सवालों को लंबे समय के पीछे धकेल दिया.

image 7

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, संसद में दो दिन तक चली तीखी बहस

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आखिरकार ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया। दो दिनों तक चली चर्चा के...

जम्मू के समारोह में फारूक अब्दुल्ला पर गोलीबारी से मचा हड़कंप, वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

जम्मू के एक निजी समारोह में हुई अचानक फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि शहर...

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर गरमाई राजनीति, अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर संसद का माहौल काफी गर्म हो गया है। इस मुद्दे पर चर्चा के...

RELATED NEWS

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में मैदान पर हुई घटना के बाद अर्शदीप सिंह पर आईसीसी की कार्रवाई

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान मैदान पर हुई एक घटना के चलते भारतीय तेज गेंदबाज Arshdeep Singh को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट...

T20 World Cup 2026 जीतने के बाद होगी विक्ट्री परेड? BCCI कर रही मेगा इवेंट की तैयारी!

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा साबित किया है। खिताब...

न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने फिर जीता टी20 विश्व कप, अहमदाबाद में बना नया इतिहास

भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ गया जब India national cricket team ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर दुनिया...