fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsपीएम मोदी संग ASEAN में ये महिला कौन हैं? सबकुछ जानिए

पीएम मोदी संग ASEAN में ये महिला कौन हैं? सबकुछ जानिए

लाओस में चल रहे आसियान शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी जिन महिला के साथ बातचीत करते नजर आ रहे है, जिसके बाद सब इस महिला के बारे में जानना चाहते है.

जैसा कि आप जानते है कि प्रधानमंत्री मोदी फिलहाल आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए लाओस गए हैं. इसी बीच पीएम मोदी का एक महिला के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. तस्वीर में एक महिला पीएम मोदी के साथ नजर आ रही हैं. दोनों एक दूसरे का हाथ मिलाकर अभिवादन कर रहे हैं और किसी मुद्दे पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं. यह चेहरा बहुत जाना पहचाना नहीं है. हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर पीएम मोदी के साथ तस्वीर में दिख रहीं ये महिला कौन है?

Screenshot 2024 10 11 144025

पीएम मोदी के साथ दिख रही महिला कौन हैं?
लाओस में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन से पीएम मोदी की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें मौजूद महिला पेटोंगटार्न शिनावात्रा हैं. वह थाईलैंड की सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं. पीएम मोदी और वह व्यापार,सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच रक्षा, परिवहन, डिजिटल नवाचार पर भी चर्चा हुई.

Screenshot 2024 10 11 142551


पेटोंगटार्न शिनावात्रा के बारे में आपको बताएं तो पेटोंगटार्न शिनावात्रा थाइलैंड की 31वीं प्रधानमंत्री हैं. वह थाईलैंड के बहुत ही मजबूत राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं. वह पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा की सबसे छोटी बेटी हैं. 37 साल की शिनावात्रा का पीएम बनने के लिए 319 सांसदों ने समर्थन किया था जिसके बाद वह थाइलैंड की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री बनी. गौरतलब है कि उनकी बुआ सिंगलक शिनावात्रा थाईलैंड की पहली प्रधानमंत्री थीं और अब पेटोंगटार्न शिनावात्रा थाइलैंड की दूसरी महिला प्रधानमंत्री बनी हैं.

Screenshot 2024 10 11 144005


पेटोंगटार्न शिनावात्रा की एजुकेशन
पेटोंगटार्न शिनावात्रा ने बैंकॉक की यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. उसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के गिल्फ फोर्ड में सरे यूनिवर्सिटी से होटल मैनेजमेंट किया. इसके बाद उन्होंने थाइलैंड वापस आकर राजनीति में हाथ आजमाया. पहले उनको फेथ थाई पार्टी का सलाहकार नियुक्त किया गया. इसके बाद ही वहां के लोग उनके पीएम उम्मीदवार के तौर पर देखने लगे. पिछले साल हुए चुनाव में उनकी पार्टी मूव फॉरवर्ड पार्टी से हार गई थी.

Screenshot 2024 10 11 144041

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज; मार्च 2026 में दिए ‘भड़काऊ’ भाषण को लेकर बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के राजनीतिक जीवन का सबसे बुरा...

ममता बनर्जी का ‘किला’ पूरी तरह ढहा! शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान और देव समेत 19 बागी सांसदों के नाम आए सामने

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपने 28 साल के इतिहास के...

ममता बनर्जी का किला ध्वस्त, अब ‘इंडिया’ गठबंधन का सहारा! सोनिया गांधी से मुलाकात की आस

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सियासी किला पूरी तरह...