fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest Newsपाकिस्तान के एकबार फिर आत्मघाती हमला, FC हेडक्वॉर्टर के 3 हमलावर ढेर,...

पाकिस्तान के एकबार फिर आत्मघाती हमला, FC हेडक्वॉर्टर के 3 हमलावर ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी

एक आत्मघाती हमलावर ने FC मुख्यालय के गेट पर खुद को उड़ा लिया, आतंकवादियों के एफसी मुख्यालय में प्रवेश करने की संभावना है और गोलीबारी चल रही है.

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के मुख्यालय पर सुसाइड हमला हुआ है. खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आईजी जुल्फिकार हमीद ने पाकिस्तानी मीडिया को बताया है कि पेशावर के सदर में फेडरल कांस्टेबुलरी मुख्यालय में दो आत्मघाती बम विस्फोट हुए हैं. एक विस्फोट मुख्य द्वार पर और दूसरा मोटरसाइकिल स्टैंड पर हुआ. आतंकवादियों के एफसी मुख्यालय में प्रवेश करने की संभावना है और गोलीबारी चल रही है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार अभी 3 हमलावर ढेर कर दिए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि दो आतंकवादी मारे गए हैं और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है.

Screenshot 2025 11 24 113115


पाकिस्तान में फेडरल कांस्टेबुलरी एक सिविलियन पैरामिलिट्री फोर्स है. इसे मूल रूप से फ्रंटियर कांस्टेबुलरी कहा जाता था, लेकिन इसका नाम जुलाई में पाक सरकार ने बदल दिया था. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार इस फोर्स का मुख्यालय एक भीड़-भाड़ वाले इलाके में, एक सैन्य छावनी (कैंट एरिया) के करीब स्थित है.

image 131

गौरतलब है कि पाकिस्तान में विशेषकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है. नवंबर 2022 में तहरीक-ए-तालिबान (पाकिस्तान) द्वारा सरकार के साथ सीजफायर समाप्त करने और सुरक्षा बलों, पुलिस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मियों पर हमला करने की कसम खाने के बाद आतंकवादी घटनाओं में वृद्धि हुई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

महाकुंभ वायरल गर्ल का ‘विवादित निकाह’: नाबालिग निकलीं मोनालिसा, पति फरमान खान पर लगा पॉक्सो एक्ट!

संगम की रेती पर आयोजित महाकुंभ से अपनी खूबसूरती और सादगी के दम पर रातों-रात 'सोशल मीडिया सेंसेशन' बनीं मोनालिसा भोंसले अब एक गंभीर...

धड़ाम हुआ गोल्ड मार्केट: शांति वार्ता की खबरों से सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी, रिकॉर्ड हाई से ₹49,000 सस्ता हुआ सोना!

वैश्विक राजनीति में कूटनीति की आहट ने कमोडिटी मार्केट की चमक को फीका कर दिया है। अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली शांति...

वृंदावन में चीख-पुकार: केशी घाट पर नाव पलटने से बड़ा हादसा, यमुना की लहरों ने छीनी 10 जिंदगियां

कान्हा की नगरी वृंदावन में शुक्रवार का दिन मातम में बदल गया। केशी घाट के पास यमुना नदी की लहरों में पर्यटकों से भरी...

RELATED NEWS

मुझसे खूबसूरत न हो जाए कोई, 4 बच्चे मार डाले, पानीपत की साइको कातिल हसीना की शादी की तस्वीर आई सामने

पानीपत के गांव भावड़ में चार बच्चों को बेरहमी से कत्ल करने वाली कातिल पूनम की शादी की तस्वीर सामने आई है. पूनम के...

नेपाल में तख्तापलट के बाद एक बार फिर से इतनी जल्दी फिर क्यों सड़क पर उतरे Gen Z

Gen Z का वो प्रदर्शन तख्तापलट करने के बाद ही रुका. नेपाल के लोग उस आंदोलन को ठीक से भूल भी नही पाए थे...

दिल्ली धमाके का पुलवामा कनेक्शन आया सामने, कश्मीर के तारिक ने खरीदी थी ब्लास्ट वाली कार

सोमवार शाम दिल्ली में लाल किले के पास एक चलती I-20 कार में हुए धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई है. 24...