fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest Newsगुजरात के आणंद में पुल टूटने से 10 लोगों की मौत, पिछले...

गुजरात के आणंद में पुल टूटने से 10 लोगों की मौत, पिछले 5 वर्षों में 17 पुलों को टूटने के बाद भी नहीं जागी तंत्र

आणंद जिले में महिसागर नदी पर बना पुल टूटने से कई वाहन नदी में गिर गए, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया. टूटे हुए पुल पर एक ट्रैंकर का पिछला हिस्सा पुल पर टिका हुआ था जबकि आगे का हिस्सा नदी में गिरा था.

गुजरात के वडोदरा से आनंद को जोड़ने वाला गंभीरा ब्रिज टूटने से हुए हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 5 घायलों का इलाज जारी है. गंभीरा ब्रिज हादसे में अब तक 11 की मौत हुई है. नदी में फसे ट्रक के नीचे अभी भी शव दबे हुए हैं. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के मुताबिक़, ट्रक के नीचे अभी करीब 3 शवों के दबे होने की आशंका है. ऐसा कहा जा रहा है कि पिछले साल ब्रिज रिपेयर हुआ था.

IMG 20250709 WA0025

ब्रिज की स्टेबिलिटी रिपोर्ट के बाद वाहनों की आवाजाही को मंजूरी दी गई थी, लेकिन ब्रिज की स्थिति को देखकर मुख्यमंत्री से बात करके नए ब्रिज की अनुमति ले ली जा चुकी थी. उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल ब्रिज की जांच हुई थी, तब ब्रिज सही पाया गया था. अब इस हादसे के बाद किसकी गलती है, वो जांच के बाद पता चलेगा और उसी के मुताबिक कार्रवाई होगी.

IMG 20250709 WA0027

पुल का निर्माण 1985 में हुआ था और समय समय पर तथा जरूरत पड़ने पर इसका रखरखाव किया जाता था. मंत्री ने कहा, ‘घटना के वास्तविक कारण की जांच की जाएगी.’ उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने तकनीकी विशेषज्ञों को घटनास्थल पर पहुंचने और हादसे के कारण की जांच का निर्देश दिया.

IMG 20250709 WA0033

पादरा के पुलिस निरीक्षक विजय चरण ने इससे पहले कहा था कि घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई तथा दो ट्रक और दो वैन समेत कुछ वाहन नदी में गिर गए. एक अधिकारी ने बताया कि वडोदरा दमकल विभाग की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया जा रहा है. करीब 900 मीटर लंबे गंभीरा पुल के 23 खंभे हैं और यह गुजरात के वडोदरा और आणंद जिलों को जोड़ता है. इसका उद्घाटन 1985 में हुआ था.

IMG 20250709 WA0031

मोरबी पुल हादसे की यादें हुई ताजा
सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें कुछ लोग नदी में गिरे वाहनों को रेस्क्यू करते नजर आ रहे हैं. वहीं टूटे पुल पर एक ट्रैंकर नदी में समाने से बाल-बाल बच गया. ट्रैंकर ट्रक का पिछला हिस्सा पुल पर टिका है जबकि आगे का हिस्सा टूटे हुए पुल पर. इस खौफनाक नजारे को देख कई लोगों की सांसे अटक गई. गुजरात में पुल टूटने की एक और खबर से मोरबी पुल हादसे की यादें ताजा हो गई. जब 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.

image 28

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

‘खामेनेई की मौत का बदला लेंगे’, ईरान का ऐलान, US-इजरायल की खैर नहीं

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान में गुस्से और शोक का माहौल और गहरा हो गया है। देश की सबसे ताकतवर सैन्य इकाई...

अलीरेजा अराफी कौन हैं? संकट की घड़ी में ईरान की कमान संभालने वाला चेहरा

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देश के धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व ने...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

Ali Khamenei के निधन की आधिकारिक पुष्टि ईरानी मीडिया ने कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हमले...

RELATED NEWS

मुझसे खूबसूरत न हो जाए कोई, 4 बच्चे मार डाले, पानीपत की साइको कातिल हसीना की शादी की तस्वीर आई सामने

पानीपत के गांव भावड़ में चार बच्चों को बेरहमी से कत्ल करने वाली कातिल पूनम की शादी की तस्वीर सामने आई है. पूनम के...

पाकिस्तान के एकबार फिर आत्मघाती हमला, FC हेडक्वॉर्टर के 3 हमलावर ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के मुख्यालय पर सुसाइड हमला हुआ है. खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आईजी जुल्फिकार...

नेपाल में तख्तापलट के बाद एक बार फिर से इतनी जल्दी फिर क्यों सड़क पर उतरे Gen Z

Gen Z का वो प्रदर्शन तख्तापलट करने के बाद ही रुका. नेपाल के लोग उस आंदोलन को ठीक से भूल भी नही पाए थे...