fbpx
  Previous   Next
HomeSportsजेमिमा ने नाबाद शतक से चक दिया इंडिया, ऑस्ट्रेलिया का विजयी रथ...

जेमिमा ने नाबाद शतक से चक दिया इंडिया, ऑस्ट्रेलिया का विजयी रथ रोक भारत तीसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची.

जेमिमा की नाबाद शतकीय पारी के दम पर भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया. खिताबी मुकाबले में उसका सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा.

भारत ने ना सिर्फ वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में सबसे बड़ा सफल रन चेज किया बल्कि उसने ऑस्ट्रेलिया के महिला वनडे वर्ल्ड कप में लगातार 15 जीत के सिलसिले को भी रोक दिया है. जीत के बाद जेमिमा की आंखों में आंसू आ गए. नवी मुंबई जेमिमा का होम ग्राउंड रहा है और आज यहां उन्होंने ऐतिहासिक पारी खेली है.  जेमिमाह रॉड्रिग्स की नाबाद शतकीय पारी के दम पर भारत ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है, जहां उसका सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा.

image 24

ऑस्ट्रेलिया से जीत के लिए मिले 339 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. भारत ने 13 के स्कोर पर शेफाली का और उसके बाद 59 के स्कोर पर मंधाना का विकेट गंवाया. इसके बाद जेमिमा और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीसरे विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी कर भारत की जीत का बेस तैयार किया. कप्तान हरमनप्रीत 89 रन बनाकर आउट हुईं. इसके बाद जेमिमा ने दीप्ति और फिर रिचा के साथ साझेदारी कर मैच को अंत तक ला दिया.

image 25

बता दें, भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम जहां एक बदलाव के साथ उतरी है तो भारतीय टीम ने तीन बदलाव किए हैं. चोटिल प्रतिका की जगह टीम में आई शेफाली प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं. इस मैच की विजेता टीम 2 नवंबर को खिताबी मैच में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी. 

image 26

इससे पहले, फोएबे लिचफील्ड की शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 338 रन बनाए. लिचफील्ड ने 93 गेंदों पर 119 रनों की पारी खेली. उन्होंने दूसरे विकेट के लिए एलिसे पेरी के साथ मिलकर 155 रनों की साझेदारी की. एलिसे पेरी 77 रन बनाकर आउट हुई. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने दमदार वापसी की. लेकिन आखिरी में एशले गार्डनर ने एक छोर संभाला और 67 रनों की पारी खेल, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 300 पार पहुंचाया. भारत के लिए दीप्ति और श्रीचरणी ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अमनजोत, क्रांति और राधा यादव को 1-1 सफलता मिली.

image 27

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

वैभव सूर्यवंशी का ‘पावर-शो’: 300 की स्ट्राइक रेट से उजाड़ा बेंगलुरु का बगीचा, राजस्थान की चौथी जीत!

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ अब एक ऐसी आंधी बन चुका है जिसे रोकना किसी भी टीम के लिए नामुमकिन साबित...

हारते-हारते कैसे जीता लखनऊ? मुकुल के 7 छक्कों ने छीनी गंभीर की टीम से जीत, ईडन में पसरा सन्नाटा!

ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर गुरुवार की रात आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। आखिरी गेंद तक चले इस हाई-वोल्टेज...

सड़क पर वॉर्नर की ‘बैटिंग’ पड़ी भारी! ड्रंक एंड ड्राइविंग केस में गिरफ्तार हुए दिग्गज क्रिकेटर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर एक बार फिर मैदान के बाहर अपने व्यवहार के कारण...