fbpx
  Previous   Next
HomeNationGST अफसर बने ईमानदारी और प्रोफेशनलिज़्म की मिसाल, 22 लाख रिश्वत ऑफर...

GST अफसर बने ईमानदारी और प्रोफेशनलिज़्म की मिसाल, 22 लाख रिश्वत ऑफर कर रहे दो लोगों को CBI से पकड़वाया

सीबीआई ने चालाकी से "रिवर्स ट्रैप" बिछाया और जैसे ही दोनों आरोपी अफसर को 22 लाख रुपये की रिश्वत देने पहुंचे, टीम ने उन्हें मौके पर दबोच लिया.

दिल्ली में एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है. यहां सीबीआई ने रेयर “रिवर्स ट्रैप” ऑपरेशन में दो प्राइवेट लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया, जब वे जीएसटी इंटेलिजेंस के एक सुपरिंटेंडेंट को 22 लाख रुपये रिश्वत देने पहुंचे थे. असल में, जीएसटी इंटेलिजेंस निदेशालय के सुपरिंटेंडेंट एक जांच कर रहे थे, जिसमें कई ऑनलाइन कंपनियों पर टैक्स चोरी का शक था. तभी आरोपी सुपरिंटेंडेंट से मिले और कंपनियों को फायदा दिलाने के बदले में मोटी रकम ऑफर की.

image 19

अफसर ने ईमानदारी और प्रोफेशनलिज़्म की मिसाल पेश करते हुए तुरंत सीबीआई में शिकायत दर्ज करा दी. इसके बाद में सीबीआई ने चालाकी से “रिवर्स ट्रैप” बिछाया और जैसे ही दोनों आरोपी अफसर को 22 लाख रुपये की रिश्वत देने पहुंचे राम सेवक सिंह और सचिन कुमार गुप्ता नाम के दो आरोपियों को टीम ने उमौके पर दबोच लिया.

Screenshot 2025 09 02 234102 1


CBI ने दोनों की गिरफ्तारी के बाद कई ठिकानों पर सर्च भी शुरू कर दी है. माना जा रहा है कि इस दौरान टैक्स चोरी और रिश्वतखोरी से जुड़े कई और सबूत हाथ लग सकते हैं. यह पूरा मामला एक बार फिर साफ करता है कि अगर ईमानदार अफसर ठान लें, तो भ्रष्टाचार पर काबू पाया जा सकता है. इस ऑपरेशन ने दिखाया है कि सिस्टम में अब भी ऐसे अधिकारी मौजूद हैं, जो दबाव या लालच में आए बिना अपना फर्ज निभाते हैं.

image 22

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, संसद में दो दिन तक चली तीखी बहस

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आखिरकार ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया। दो दिनों तक चली चर्चा के...

जम्मू के समारोह में फारूक अब्दुल्ला पर गोलीबारी से मचा हड़कंप, वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

जम्मू के एक निजी समारोह में हुई अचानक फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि शहर...

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर गरमाई राजनीति, अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर संसद का माहौल काफी गर्म हो गया है। इस मुद्दे पर चर्चा के...

RELATED NEWS

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर गरमाई राजनीति, अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर संसद का माहौल काफी गर्म हो गया है। इस मुद्दे पर चर्चा के...

जल जीवन मिशन को 2028 तक जारी रखने का फैसला, कैबिनेट ने कई बड़े विकास प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

प्रधानमंत्री Narendra Modi की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन फैसलों में...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत ने बढ़ाई ऊर्जा सुरक्षा, LPG आपूर्ति मजबूत करने में जुटी सरकार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब वैश्विक ऊर्जा बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। ऐसे में भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा...