fbpx
  Previous   Next
HomeNationवो ऐसा नहीं था… दिल्ली ब्लास्ट के संदिग्ध उमर उन नबी के...

वो ऐसा नहीं था… दिल्ली ब्लास्ट के संदिग्ध उमर उन नबी के परिवार वालों ने क्या-क्या बताया?

परिवार का कहना है कि उमर एक पढ़ाकू और शांत स्वभाव का युवक था, जिसे क्रिकेट खेलने का शौक था और वह बच्चों से बेहद जुड़ा हुआ था.

दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट के मामले में संदिग्ध बताए जा रहे डॉ. उमर उन नबी के परिवार ने सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. उमर की भाभी मुज़म्मिला ने बताया कि रविवार को सुरक्षा बल उनके घर पहुंचे और उनके पति, देवर और सास को पूछताछ के लिए लेकर गए. मुज़म्मिला ने कहा कि उन्होंने हमसे उमर के ठिकाने के बारे में पूछा. हमने बताया कि वह दिल्ली में है. इसके बाद वे तीनों को पूछताछ के लिए ले गए. उन्होंने बताया कि उमर से उनकी आखिरी बातचीत पिछले शुक्रवार को हुई थी.

परिवार का कहना है कि उमर एक पढ़ाकू और शांत स्वभाव का युवक था, जिसे क्रिकेट खेलने का शौक था और वह बच्चों से बेहद जुड़ा हुआ था. उन्होंने कहा कि जब भी वह घर आता, बच्चों के साथ क्रिकेट खेलता था. उसे पढ़ाने के लिए हमने बहुत संघर्ष किया ताकि वह अपने पैरों पर खड़ा हो सके.

Screenshot 2025 11 11 232136


उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उमर की सगाई हो चुकी थी लेकिन शादी नहीं हुई थी और वह पिछले दो महीनों से घर नहीं आया था. उसके ज़्यादा दोस्त नहीं थे, वह सिर्फ़ पढ़ाई करता था. मुझे इस सब पर यकीन नहीं हो रहा है. परिवार ने उमर को निर्दोष बताते हुए न्याय की मांग की है और अपील की है कि जांच निष्पक्ष होनी चाहिए ताकि किसी निर्दोष को सज़ा न मिले.

image 59

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, संसद में दो दिन तक चली तीखी बहस

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आखिरकार ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया। दो दिनों तक चली चर्चा के...

जम्मू के समारोह में फारूक अब्दुल्ला पर गोलीबारी से मचा हड़कंप, वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

जम्मू के एक निजी समारोह में हुई अचानक फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि शहर...

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर गरमाई राजनीति, अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर संसद का माहौल काफी गर्म हो गया है। इस मुद्दे पर चर्चा के...

RELATED NEWS

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर गरमाई राजनीति, अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर संसद का माहौल काफी गर्म हो गया है। इस मुद्दे पर चर्चा के...

जल जीवन मिशन को 2028 तक जारी रखने का फैसला, कैबिनेट ने कई बड़े विकास प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

प्रधानमंत्री Narendra Modi की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन फैसलों में...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत ने बढ़ाई ऊर्जा सुरक्षा, LPG आपूर्ति मजबूत करने में जुटी सरकार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब वैश्विक ऊर्जा बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। ऐसे में भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा...