fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsबिहार में NDA के सीट शेयरिंग फॉर्मूले हुआ फाइनल, चिराग, मांझी और...

बिहार में NDA के सीट शेयरिंग फॉर्मूले हुआ फाइनल, चिराग, मांझी और कुशवाहा सब खुश, जदयू को मिली इतनी सीटें!

बिहार में बीजेपी 40 में से करीब 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. नीतीश कुमार की जेडीयू 16 सीटों और चिराग पासवान की एलजेपी 5 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी. वहीं उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी को 1-1 सीट दी गई है.

बीजेपी बिहार में 40 में से 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. नीतीश कुमार की जेडीयू 16 सीटों और चिराग पासवान की एलजेपी 5 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. वहीं उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी के पाले में 1-1 सीट आई है. बिहार में बीजेपी की भूमिका लंबे समय से नीतीश कुमार की सहयोगी पार्टी की रही है. बिहार एनडीए में बीजेपी अब लीडिंग पोजिशन में है और सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है. एलजेपी के चिराग पासवान गुट के साथ जारी गतिरोध खत्म होते ही सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर भी मुहर लग गई.

Seat Shearing in Bihar in NDA 2

बिहार में LJP 5 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
बिहार में बीजेपी और चिराग पासवान के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है. बीजेपी ने साफ तौर पर चिराग पासवान को 6 सीटों की पेशकश की थी. सूत्रों के मुताबिक विपक्षी गुट INDIA ने एलजेपी को 8 सीटों की पेशकश की थी. इनमें 6 सीटें उसने 2019 में जीती थीं. चिराग पासवान ने हालही में दावा किया था कि हर पार्टी उनके साथ गठबंधन चाहती है और उनको अपनी तरफ करना चाहती है. उन्होंने पांच सीटों पर समझौता कर लिया. बैठक के बाद उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि उनके चाचा पशुपति पारस को उनके कोटे से कोई सीट नहीं दी जाएगी.

1112121

बिहार में सीट शेयरिंग पर मुहर लगना बीजेपी के लिए फायदे का सौदा है. बीजेपी पहले नीतीश कुमार के महागठबंधन में शामिल होने से अलग-थलग पड़ गई थी. अब एनडीए में उनकी वापसी से एक बार फिर से चमक उठी है. हालांकि पार्टी ने ये साफ कर दिया है कि वह किसी के पीछे नहीं है. एक अतिरिक्त सीट ने उसे गठबंधन में अल्फा बना दिया है.

2121212121 1

2019 में BJP-JDU के बीच था 50:50 का फॉर्मूला
2019 में भी बीजेपी और जेडीयू के बीच 50:50 के फॉर्मूले पर सहमति बनी थी. दोनों ने ही बराबर सीटों पर चुनाव लड़ा था. बीजेपी और जेडीयू ने 17-17 सीटें और लोक जनशक्ति पार्टी ने छह सीटों पर चुनाव लड़ा था. उस समय एलजेपी का नेतृत्व चिराग पासवान के पिता राम विलास पासवान ने किया था. एनडीए गठबंधन ने 40 में से 39 सीटें जीती थीं, इनमें से सिर्फ एक सीट विपक्ष के खाते में गई थी.

2121212121112121

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

‘खामेनेई की मौत का बदला लेंगे’, ईरान का ऐलान, US-इजरायल की खैर नहीं

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान में गुस्से और शोक का माहौल और गहरा हो गया है। देश की सबसे ताकतवर सैन्य इकाई...

अलीरेजा अराफी कौन हैं? संकट की घड़ी में ईरान की कमान संभालने वाला चेहरा

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देश के धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व ने...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

Ali Khamenei के निधन की आधिकारिक पुष्टि ईरानी मीडिया ने कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हमले...

RELATED NEWS

IndiGo पर चला DGCA का हंटर, ठोका 22 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो को हालिया उड़ान अव्यवस्थाओं के मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ा...

महंगाई भत्ते को लेकर बढ़ी उम्मीदें, 8वें वेतन आयोग से पहले अहम संकेत

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच एक बार फिर महंगाई भत्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लगातार बढ़ती जीवन लागत...

अमेरिकी लोकतंत्र की कसौटी बना वेनेजुएला संकट, सत्ता संतुलन की नई लड़ाई शुरू

वेनेजुएला संकट को लेकर अमेरिकाकी आंतरिक राजनीति एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। वॉशिंगटन में हुए हालिया घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया...