fbpx
  Previous   Next
HomeNationलद्धाख में BJP ने अपने मुस्लिम उपाध्यक्ष अपने बेटे की वजह से...

लद्धाख में BJP ने अपने मुस्लिम उपाध्यक्ष अपने बेटे की वजह से को पार्टी से निकाला गया है, वजह जानकर होगी हैरानी !

नजीर अहमद के बेटे पर एक बौद्ध महिला को घर से भगाने का आरोप है. इस बारे में नजीर अहमद स्पष्टीकरण देने का मौका दिया गया था. जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई.

लद्दाख में भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता को उनके बेटे की एक हरकत की वजह से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया. लद्दाख में बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे 74 वर्षीय नजीर अहमद के बेटे ने एक बौद्ध महिला के साथ भागकर शादी कर ली थी. जिसके कारण बीजेपी ने नजीर अहमद को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है.
बीजेपी की लद्दाख यूनिट ने एक बयान में इसकी जानकारी दी है. बयान में कहा गया कि नजीर अहमद के बेटे पर एक बौद्ध महिला को घर से भगाने का आरोप है. इस बारे में नजीर अहमद स्पष्टीकरण देने का मौका दिया गया था. जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई.

Untitled design 34

नजीर अहमद के निष्कासन का आदेश बुधवार बीजेपी की कार्यकारी बैठक के बाद लद्दाख बीजेपी प्रमुख फुंचोक स्टैनज़िन की ओर से जारी किया गया. इसमें कहा गया- “पलायन लद्दाख में सभी धार्मिक समुदायों के लिए अस्वीकार्य है, क्योंकि यह क्षेत्र के लोगों के बीच सांप्रदायिक सद्भाव और एकता को खतरे में डालता है.”

love jihad 202106209855

शादी के खिलाफ था परिवार
अहमद के बेटे ने बौद्ध महिला से एक महीने से ज्यादा समय पहले शादी की है. तब से उनका कोई पता नहीं चल रहा है. इस पूरे मामले पर निष्कासित बीजेपी नेता ने कहा कि उनका परिवार बौद्ध महिला के साथ उनके बेटे मंजूर अहमद की शादी के खिलाफ था. लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि दोनों घर से भागकर एक महीने से कहां रह रहे हैं. बताया जा रहा है कि नजीर अहमद जब हज यात्रा के लिए सऊदी अरब गए थे. उन्हीं दिनों उनके बेटे ने बौद्ध महिला से शादी की. नजीर अहमद ने कहा, “मेरा बेटा 39 साल का है. जिस महिला से उसने शादी की है, वह 35 साल की है. मेरा मानना ​​है कि दोनों ने 2011 में ही निकाह कर लिया था. पिछले महीने जब मैं हज यात्रा पर था, तब उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी.

1200 675 19289929 thumbnail 16x9 bjp

निष्कासित बीजेपी नेता ने कहा कि पार्टी से निकाले जाने से पहले उनसे कहा गया था कि वे इस्तीफा दे दें, क्योंकि वह अपने बेटे का पता नहीं लगा पा रहे हैं. अहमद ने कहा, “मुझे नहीं पता कि उन्होंने मेरे बेटे की शादी के लिए मुझे क्यों दोषी ठहराया, जबकि हमारा पूरा परिवार इसके खिलाफ था. मैंने उसका पता लगाने की कोशिश की है. मैंने मेरे बेटे को ढूंढने के लिए श्रीनगर और कई अन्य स्थानों का दौरा भी किया.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, संसद में दो दिन तक चली तीखी बहस

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आखिरकार ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया। दो दिनों तक चली चर्चा के...

जम्मू के समारोह में फारूक अब्दुल्ला पर गोलीबारी से मचा हड़कंप, वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

जम्मू के एक निजी समारोह में हुई अचानक फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि शहर...

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर गरमाई राजनीति, अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर संसद का माहौल काफी गर्म हो गया है। इस मुद्दे पर चर्चा के...

RELATED NEWS

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर गरमाई राजनीति, अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर संसद का माहौल काफी गर्म हो गया है। इस मुद्दे पर चर्चा के...

जल जीवन मिशन को 2028 तक जारी रखने का फैसला, कैबिनेट ने कई बड़े विकास प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

प्रधानमंत्री Narendra Modi की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन फैसलों में...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत ने बढ़ाई ऊर्जा सुरक्षा, LPG आपूर्ति मजबूत करने में जुटी सरकार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब वैश्विक ऊर्जा बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। ऐसे में भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा...