fbpx
  Previous   Next
HomeSportsWTC फाइनल में हार के बाद भारतीय टीम पर दोहरी मार, ICC...

WTC फाइनल में हार के बाद भारतीय टीम पर दोहरी मार, ICC ने पूरी मैच फीस काटी, गिल पर भी लगा भारी जुर्माना

पांच दिन तक मैदान में पसीना बहाने वाले भारतीय खिलाड़ियों को फीस के रूप में एक रुपया भी नहीं मिलेगा.आईसीसी ने दोनों टीमों के खिलाफ एक्शन लिया है। भारतीय खिलाड़ियों पर मैच फीस का 100 फीसदी और ऑस्ट्रेलिया पर 80 फीसदी जुर्माना लगाया गया है.

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार के बाद भारतीय टीम के लिए एक और बुरी खबर है। आईसीसी ने धीमी ओवर गति के लिए टीम इंडिया की पूरी मैच फीस काट ली है। सभी आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनने के बाद जश्न मना रही ऑस्ट्रेलिया को भी झटका लगा है। आईसीसी ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की मैच फीस का 80 फीसदी हिस्सा काट लिया है.

30 05 2023 rohit wtcc 23427609

फाइनल मैच के दौरान दोनों टीमों ने अधिकतर ओवर अपने तेज गेंदबाजों से कराए थे। इसी वजह से इस मैच में किसी भी दिन पूरे 90 ओवर का खेल नहीं हो पाया। मैच के बाद आईसीसी ने दोनों टीमों के खिलाफ एक्शन लिया है। भारतीय खिलाड़ियों पर मैच फीस का 100 फीसदी और ऑस्ट्रेलिया पर 80 फीसदी जुर्माना लगाया गया है.

भारतीय टीम तय समय के अनुसार पांच ओवर पीछे थी, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम चार ओवर पीछे थी। खिलाड़ियों और सहयोगी कर्मियों के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, जब कोई टीम तय समय पर पूरे ओवर नहीं कर पाती है तो खिलाड़ियों पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है. पांच ओवर पीछे होने की वजह से भारतीय टीम की पूरी मैच फीस काट ली गई है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया पर मैच फीस का 80 फीसदी जुर्माना लगा है.

AP06 07 2023 000271B 1


भारत के शुभमन गिल को भी टेस्ट के चौथे दिन उन्हें आउट देने के विवादित फैसले की आलोचना करने के लिए एक और जुर्माने का सामना करना पड़ेगा। गिल ने आईसीसी के अनुच्छेद 2.7 का उल्लंघन किया है, जो एक अंतरराष्ट्रीय मैच में होने वाली घटना के संबंध में सार्वजनिक आलोचना या अनुचित टिप्पणी से संबंधित है. शुभमन गिल पर उनकी मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया गया है.


गौरतलब है कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 444 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में टीम इंडिया मैच के पांचवें दिन पहले सत्र में ही 234 रन पर सिमट गई और मैच 209 रन से हार गई। भारत को लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

IND A vs SL A Final: इंडिया-ए ने श्रीलंका को 66 रनों से हराकर ट्राई सीरीज ट्रॉफी पर किया कब्जा; 11 गेंद में फिफ्टी...

रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (21 जून 2026) को खेले गए बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारत की युवा ब्रिगेड (India-A) ने इतिहास...

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...