fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest Newsचक्रवाती तूफान बिपरजॉय 15 जून को गुजरात के पास से गुजरेगा, तटीय...

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय 15 जून को गुजरात के पास से गुजरेगा, तटीय इलाकों में जारी किया गया हाई अलर्ट.

IMD ने जानकारी देकर बताया कि तुफान बिपरजॉय ने आज सुबह 05:30 बजे देवभूमि द्वारका से लगभग 380 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में अधिकतम 19.2N और 67.7E देशांतर पर, पूर्व-मध्य और पश्चिमी अरब सागर के आसपास, जहां तकरीबन 15 जून के दोपहर में जखाऊ पोर्ट, गुजरात के पास से गुजरेगा.

biparjoy
Cyclonic storm ‘Biparjoy’. Photo: Twitter/IMD

पाकिस्तान की ओर जा रहे खतरनाक चक्रवात तुफान बिपरजॉय अब खतरानाक रुप से गुजरात की ओर बढ़ रहा है.तूफान पोरबंदर से फिलहाल दक्षिण-पश्चिम में 310 किलोमीटर दूर है. 14 से 15 जून को गुजरात के तटीय इलाकों से टकराने की आशंका है। इस दौरान 150 KMPH की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. तूफान के रूट बदलने के बाद NDRF की टीम ने गुजरात के तटीय इलाकों से लोगों को हटाने का काम शुरू कर दिया है. NDRF की 10 टीमें तैनात की गई हैं.

मौसम विभाग ने सौराष्ट्र, कच्छ समेत 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा मुंबई को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। 16 जून को राजस्थान में आंधी-बारिश होने की आशंका है. तूफान की स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक इमरजेंसी मीटिंग की, जिसमें गृह मंत्रालय, NDRF और सेना के अधिकारी मौजूद रहे. केंद्रीय मंत्री अमित शाह 13 जून को दिल्ली में राज्यों और यूनियन टेरिटरीज के आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे.

modi shahpti sixteen nine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

IPL 2026: अगर बारिश में धुल गया गुजरात और राजस्थान का क्वालीफायर-2, तो कौन पहुंचेगा फाइनल?

आईपीएल 2026 की पहली फाइनलिस्ट टीम का फैसला हो चुका है, जहाँ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर...

अमित शाह की घुसपैठियों को दोटूक: खुद लौट जाओ तो कोई केस नहीं, वरना होगा कड़ा एक्शन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद से बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर एक बेहद सख्त और अंतिम चेतावनी जारी की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों...

नीट पेपर लीक पर एक्शन मोड में सरकार: रक्षा मंत्री के आवास पर हाई लेवल बैठक, 23 लाख छात्रों की पुनर्परीक्षा को लेकर बनी...

नीट (NEET UG) पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर...

RELATED NEWS

मिडिल ईस्ट में बढ़ा नया कूटनीतिक तनाव: होर्मुज पर ईरान के दावों को अमेरिका ने बताया बकवास; रूस-चीन को भी दी सख्त चेतावनी

मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में शांति बहाली की कोशिशों के बीच एक नया और बड़ा कूटनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। ईरान के सरकारी...