fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsदांतों में लगे कीड़ों से है परेशान तो पानी में इस 1...

दांतों में लगे कीड़ों से है परेशान तो पानी में इस 1 चीज को मिलाकर कर लीजिए कुल्ला !

दांतों में कीड़ा लगना आजकल आम बात है तो इन घरेलू नुस्खों की मदद से इनसे पाएं छुटकारा

साफ-सुथरी दांत किसे पसंद नहीं है. आपकी मुस्कुराहट आपकी खूबसूरती पर चार चांद लगाने का काम कर सकती है. लेकिन वहीं अगर आपके दांतों का रंग पीला है और उसमें कैविटी और प्लाक जमा हुआ है तो ये इसी के उलट आपकी स्माइल और आपकी पर्सनैलिटी को खराब भी कर सकती है. दरअसल पीले और कीड़े लगे दांत आपको कई बार शर्मिंदा भी कर सकते हैं. जब दांतों में प्लाक और कैविटी जमा होती है तो उसमें छोटे काले गड्ढे हो जाते हैं जिन्हें दांतों का कीड़ा कहा जाता है. दांतों में हुई इस सड़न की वजह से यह दांतों को खोखला करने लगते हैं.

images 3


बता दें कि कैविटीज के कई कारण हो सकते हैं. दांतों का साफ न होना, मुंह में बैक्टीरियल इंफेक्शन, मीठी चीजों का ज्यादा सेवन या हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या. टूथ कैविटी दांतों को खराब करने का काम कर सकती है. अगर आप भी दांतों में जमा कैविटी और प्लाक ( दांतों में लगे कीड़े) से परेशान हैं तो हम आपके लिए आज कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं जिनसे आप दांतों के कीड़ों से छुटकारा पा सकते हैं. बता दें कि आपकी इस समस्या का इलाज आपके किचन में ही मौजूद है. आपके किचन में पाए जाने वाली कुछ चीजें आपकी इस समस्या का निजात कर सकती हैं.

e9a807 da0a4962063644639d03d79e3d7fef6cmv2


लहसुन
आपके किचन मे मौजूद लहसुन न केवल खाने में स्वाद को बढ़ाने का काम करती है बल्कि, स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. लहसुन को कई तरह की डिशेज में तड़का लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लहसुन में मौजूद एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण इसे एक बेहतरीन पेनकिलर बनाते हैं, जो दांतों के दर्द और कीड़ों से राहत दिला सकते हैं. आप इसका कच्चा सेवन कर सकते हैं.

garlic for diegstion

नींबू
दांतों के कीड़ों को दूर करने में मददगार है नींबू का सेवन. नींबू विटामिन-सी का रिच सोर्स माना जाता है. इसमें मौजूद एसिड जर्म्स को मारकर दर्द को कम करने में आपकी मदद करते हैं. मुंह में नींबू का एक टुकड़ा रखकर उसे चबाएं और फिर साफ पानी से कुल्ला कर लें. इससे दर्द के साथ कीड़ों से भी राहत मिल सकती है.

fullsizeoutput e9

नमक का पानी
नमक किसी भी खाने के स्वाद को बनाने और बिगाड़ने का काम करता है. दांतों के कीड़ों और दर्द में नमक का पानी आपके बड़े काम आ सकता है. ये आपके मुंह को बैक्टीरिया से मुक्त रखता है और कैविटी में से चिपचिपापन भी दूर करता है. नमक पानी हमारे मुंह से एसिड को हटाकर मुंह का पीएच लेवल सामान्य कर सकता है.

Screenshot 2024 10 29 163237

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

अमेरिका-ईरान शांति समझौते के बाद भारत सरकार का बड़ा फैसला; उद्योगों को अब पहले की तरह मिलेगी एलपीजी गैस

मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) संकट के कारण पिछले कई दिनों से एलपीजी (LPG) की किल्लत से जूझ रहे देश के औद्योगिक और कमर्शियल उपभोक्ताओं...

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की ‘महा-जीत’; बांग्लादेश को एकतरफा रौंदकर सेमीफाइनल के बेहद करीब पहुंची भारतीय बेटियां

आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) के 23वें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी बांग्लादेश...

दीनदयाल पोर्ट कंडला ने एलपीजी हैंडलिंग में रचा इतिहास; वित्तीय वर्ष 2025-26 में दर्ज की 25% की रिकॉर्ड वार्षिक वृद्धि

देश के प्रमुख ऊर्जा और व्यापारिक बंदरगाहों में शुमार दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी (DPA), कंडला ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान एलपीजी (LPG) हैंडलिंग के...

RELATED NEWS

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज; मार्च 2026 में दिए ‘भड़काऊ’ भाषण को लेकर बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के राजनीतिक जीवन का सबसे बुरा...

ममता बनर्जी का ‘किला’ पूरी तरह ढहा! शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान और देव समेत 19 बागी सांसदों के नाम आए सामने

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपने 28 साल के इतिहास के...

ममता बनर्जी का किला ध्वस्त, अब ‘इंडिया’ गठबंधन का सहारा! सोनिया गांधी से मुलाकात की आस

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सियासी किला पूरी तरह...