fbpx
  Previous   Next
HomeNationधूम-स्टाइल में 15 करोड़ रुपये का सोना तो चुरा लिया, लेकिन फिर...

धूम-स्टाइल में 15 करोड़ रुपये का सोना तो चुरा लिया, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि बेहोश हो गया चोर

पेशेवर चोर विनोद यादव टिकट लेकर भोपाल के राज्य संग्रहालय में घुसा था और म्युजियम के बंद होने तक वह अंदर छिपने में कामयाब रहा.

भोपाल में एक शख्स ने फिल्मी स्टाइल में कथित तौर पर एक म्यूजियम से 15 करोड़ रुपये का सोना चुराने की कोशिश की. लेकिन इसी दौरान कुछ ऐसा अजीबोगरीब मोड़ आया कि बाद में चोरी का आरोपी भोपाल के स्टेट म्यूजियम के अंदर बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ पाया गया. उसके पास प्राचीन सोने के सिक्के और आभूषण जैसी बेशकीमती कलाकृतियां पड़ी थीं. आरोपी विनोद यादव के बारे में माना जा रहा है कि वह एक पेशेवर चोर है. वह लेकर म्यूजियम में घुसा था. वह म्यूजियम बंद होने तक अंदर छिपने में कामयाब रहा. नियमानुसार सोमवार को म्यूजियम बंद रहा. पुलिस का मानना ​​है कि इस दौरान विनोद यादव ने गैलरी के दो कमरों में घुसकर कलाकृतियां चुरा लीं. मंगलवार को जब म्यूजियम सुबह 10.30 बजे फिर से खुला, तो कर्मचारियों ने देखा कि कांच टूटे हुए हैं और कई कीमती सामान गायब हैं.

121212121

सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत परिसर की तलाशी शुरू कर दी. तलाशी के दौरान उन्हें विनोद यादव दालान में बेहोश पड़ा मिला. उसके पास चोरी की कलाकृतियों से भरा हुआ एक बड़ा बैग था. बैग में गुप्त काल के सोने के सिक्के, ब्रिटिश और नवाबों के जमाने के गहने और बर्तन सहित अन्य सामान था. जांच के दौरान अंदाजा लगाया गया कि भागने की कोशिश करते समय विनोद यादव 23 फीट से अधिक ऊंचाई से गिर गया होगा, जिससे उसके पैर में चोट लग गई. पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रियाज इकबाल ने कहा, “आरोपी ने दीवार फांदने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहा, जिससे वह घायल हो गया.”

223

50 से 100 ग्राम वजन के सोने के सिक्के
उन्होंने कहा कि, बरामद किए गए सामान में 50 से 100 ग्राम वजन के सोने के सिक्के शामिल हैं, जिनकी कीमत 8 से 10 करोड़ रुपये होने का अनुमान है. डीसीपी इकबाल ने बताया कि बरामद किए गए सामान की कुल कीमत करीब 15 करोड़ रुपये हो सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि, ”यह सामान संग्रहालय के सिर्फ दो कमरों से चुराया गया है. पूरे संग्रहालय में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कलाकृतियां हैं.” इस घटना ने राज्य संग्रहालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है. संग्रहालय में अलार्म सिस्टम की कमी है और कई सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं. इसके अलावा संग्रहालय के एल्युमिनियम से बने दरवाजे कमजोर पाए गए. छत के कुछ हिस्से आसानी से टूटने वाली प्लास्टिक शीट से ढंके हुए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

‘खामेनेई की मौत का बदला लेंगे’, ईरान का ऐलान, US-इजरायल की खैर नहीं

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान में गुस्से और शोक का माहौल और गहरा हो गया है। देश की सबसे ताकतवर सैन्य इकाई...

अलीरेजा अराफी कौन हैं? संकट की घड़ी में ईरान की कमान संभालने वाला चेहरा

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देश के धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व ने...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

Ali Khamenei के निधन की आधिकारिक पुष्टि ईरानी मीडिया ने कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हमले...

RELATED NEWS