fbpx
  Previous   Next
HomeNationवाराणसी कोर्ट से पुलिस को चकमा देकर भागा बंदी, हथकड़ी खोलते ही...

वाराणसी कोर्ट से पुलिस को चकमा देकर भागा बंदी, हथकड़ी खोलते ही कोर्ट से भागा; बड़ागांव में चोरी के आरोप में पकड़ा गया था

वाराणसी जिला कोर्ट से गुरुवार को पेशी पर आया बंदी हथकड़ी तोड़कर भाग गया। भागते समय कोर्ट गेट पर एक सिपाही ने रोकने का प्रयास किया, तो धक्का देकर गिरा दिया।

सिपाही ने दौड़कर पीछा किया. लेकिन, भीड़ का फायदा उठाकर कहीं छुप गया। फिर दिखा ही नहीं। घटना की जानकारी पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। CCTV फुटेज खंगाले। पूरे जिले अलर्ट जारी कर दिया। 15 थानों में चेकिंग और तलाशी अभियान चालू है.

121111

जेल में निरुद्ध था महफूज अहमद
बड़ागांव के कुड़ी निवासी महफूज पुत्र सिराजुद्दीन (23) पर रामनगर के अम्बरीश कुमार सिंह ने 26 अगस्त को FIR कराई थी, जिसमें मोबाइल और सोने की चेन चोरी करने का आरोप लगाया था. उसने बताया कि वह अपने रूम में सोया था। रात 2:30 बजे दो युवक दीवार फांदकर घर में घुस आए. कमरे से मेरा मोबाइल और सोने की चेन समेत नगदी लेकर भाग गए. पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया.

2323233


आरोपी महफूज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सिपाही सुधाकर सिंह उसे पेशी पर लेकर वाराणसी कोर्ट आया था। आरोपी को एसीजेएम कोर्ट में वर्तिका शुभानंद के समक्ष पेश किया जाना था. पेशी की पुकार होने पर सिपाही सुधाकर सिंह ने कोर्ट की लॉकअप से निकालकर आरोपी को कोर्ट नंबर-7 तक पहुंचाया। इसी दौरान गमछे के अंदर महफूज अपनी हथकड़ी को निकालने की कोशिश में करता रहा। कोर्ट के गेट पर घुसते ही उसने हथकड़ी खोल ली। सिपाही को अंदर धक्का देते हुए भाग निकला.

04 01 2021 arrest 21237328

आरोपी घर पर पुलिस फोर्स तैनात
वाराणसी जिला एवं सत्र न्यायालय की कोर्ट से चोरी के आरोपी के फरार होते ही वाराणसी कमिश्नरेट में अफरातफरी मच गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर अधिकारी भागे, तो डीसीपी और एडीसीपी समेत कई अधिकारियों ने कोर्ट में निरीक्षण किया. बड़ागांव पुलिस को आरोपी के घर पर और करीबियों पर निगरानी में लगाया गया। संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी जारी है. न्यायालय पहुंचे अधिकारियों ने पेशी पर लाने वाले सिपाही सुधाकर सिंह से भी पूछताछ की। हालांकि अभी उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

3443434344

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

Salman Khan Court Case: अपकमिंग फिल्म ‘काला हिरण’ के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे सलमान खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि में वॉर: रेस्ट इन पीस' को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बीच...

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज; मार्च 2026 में दिए ‘भड़काऊ’ भाषण को लेकर बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के राजनीतिक जीवन का सबसे बुरा...

होर्मुज में भारतीयों की मौत पर अमेरिका पर भड़का संयुक्त राष्ट्र; UN और IMO ने US को सरेआम फटकारा

पश्चिम एशिया के 'स्ट्रैट ऑफ होर्मुज' (होर्मुज जलडमरूमध्य) और ओमान के तट के पास अमेरिकी नौसेना (US Navy) द्वारा कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाए...

RELATED NEWS

’70 करोड़ युवा आबादी हमारी सबसे बड़ी ताकत’—नीति आयोग की बैठक में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल (Governing Council) बैठक की अध्यक्षता की। इस वर्ष बैठक का मुख्य...

Historic Record: नेहरू का 62 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ पीएम मोदी ने रचा इतिहास, डोनाल्ड ट्रंप ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हुए एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे...

ओमान तट पर ऑयल टैंकर पर अमेरिकी मिसाइल हमला! 3 भारतीय क्रू मेंबर लापता

पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी भारी भू-राजनीतिक तनाव अब समंदर के बीच वाणिज्यिक जहाजों (Commercial Ships) के लिए काल बनने लगा है। ओमान...