fbpx
  Previous   Next
HomeNationक्या केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी के लिए करना होगा लंबा इंतजार? जानिए...

क्या केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी के लिए करना होगा लंबा इंतजार? जानिए कब और कितनी बढ़ सकती है सैलरी

सबसे बड़ा सवाल यही है कि 8वें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी आखिर कितनी बढ़ेगी. एक्सपर्ट्स का मानना है कि बढ़ोतरी तो होगी लेकिन उतनी बड़ी नहीं जितनी लोग सोच रहे हैं.

सरकार ने जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग की घोषणा तो कर दी थी, लेकिन अब तक न उसका अध्यक्ष तय हुआ है, न ही सदस्य चुने गए हैं. यही नहीं, नियम और प्रक्रिया भी फाइनल नहीं हुई है. इस वजह से जनवरी 2026 तक आयोग की रिपोर्ट लागू होना मुश्किल लग रहा है. जिससे सैलरी में बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. 

image 62

केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में कब होगी बढ़ोतरी?

अगर 7वें वेतन आयोग को देखें तो उसकी घोषणा से लेकर रिपोर्ट लागू होने में करीब तीन साल लगे थे. उसी हिसाब से अगर 8वां आयोग भी उसी रफ्तार से आगे बढ़ा, तो कर्मचारियों और पेंशनधारकों की सैलरी में बदलाव 2028 तक जाकर ही दिखाई देगा. हालांकि राहत की बात यह है कि लागू भले देर से हो, लेकिन ये प्रभावी 1 जनवरी 2026 से ही माना जाएगा.

image 63



कर्मचारियों और पेंशनधारकों की बढ़ी टेंशन

इस देरी से देशभर के करीब 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनधारक चिंता में हैं. कर्मचारी संगठन सरकार से लगातार इसकी मांग रहे हैं. वित्त मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि राज्यों, मंत्रालयों और कर्मचारी संगठनों से राय ली जा रही है और जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी.

image 65

पिछले वेतन आयोगों की टाइमलाइन देखें तो प्रोसेस लंबा ही रहा है. उदाहरण के लिए, 7वें वेतन आयोग का गठन फरवरी 2014 में हुआ था और रिपोर्ट आने में करीब डेढ़ साल लग गया.उसके बाद जून 2016 में इसे कैबिनेट से मंजूरी मिली और तब जाकर कर्मचारियों की सैलरी बढ़ पाई. यही वजह है कि इस बार भी कर्मचारी संगठनों को डर है कि 8वें आयोग की प्रक्रिया खिंच सकती है.अगर यही पैटर्न दोहराया गया, तो रिपोर्ट आने और लागू होने में कई साल लग सकते हैं.

image 66

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

वृंदावन में चीख-पुकार: केशी घाट पर नाव पलटने से बड़ा हादसा, यमुना की लहरों ने छीनी 10 जिंदगियां

कान्हा की नगरी वृंदावन में शुक्रवार का दिन मातम में बदल गया। केशी घाट के पास यमुना नदी की लहरों में पर्यटकों से भरी...

वोटिंग का ‘सुनामी’ अलर्ट: असम से केरलम तक टूटे पुराने रिकॉर्ड, अब 4 मई को खुलेगा सत्ता का असली पिटारा!

भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। 9 अप्रैल 2026 को हुए विधानसभा चुनावों में असम, केरलम और केंद्र...

संसद में गूंजेगी ‘नारी शक्ति’ की हुंकार: बंगाल चुनाव से पहले पीएम मोदी का बड़ा दांव

पश्चिम बंगाल के चुनावी महासंग्राम के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए 'नारी शक्ति' को केंद्र में ला खड़ा किया...