fbpx
  Previous   Next
HomeNationदिल्ली का एक सरकारी अफसर बना हैवान ! मृतक दोस्त के नाबालिग...

दिल्ली का एक सरकारी अफसर बना हैवान ! मृतक दोस्त के नाबालिग बेटी के साथ किया जघन्य अपराध.

दिल्ली सरकार के महिला व बाल विकास मंत्रालय में डिप्टी डायरेक्टर ने नाबालिक लडकी से किया 3 महीने तक किया रेप और गर्भवती होने पर अबॉर्शन भी करवाया.

दिल्ली को एक बार फिर से शर्मसार हो पडा रहा है दरअसल एक 14 साल की लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. रेप का आरोप दिल्ली सरकार में एक अधिकारी पर है जिसका नाम प्रेमोदय खाखा है और अधिकारी लड़की का मुंह बोला मामा बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की के पिता की मौत के बाद उसकी मां ने उसे अपने मुंह बोले मामा के पास भेजा था, ताकि सहारा मिल सके. उसी मामा ने लड़की के साथ कई महीने तक रेप किया. इतना ही नहीं, इससे लड़की प्रेग्नेंट भी हो गई थी. आरोपी ने उसका अबॉर्शन भी करवाया. लड़की पर इसका इतना बुरा असर हुआ कि वह पैनिक अटैक का शिकार होने लगी. उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. इसी दौरान उसने अपने दर्द को बयां कर दिया और यह अपराध सामने आया.

WhatsApp Image 2023 08 21 at 5.59.11 PM 1 1
आरोपी प्रेमोदय खाखा

आरोपी दरिंदा दिल्ली सरकार के महिला व बाल विकास मंत्रालय में डिप्टी डायरेक्टर के रुप में कार्यरत है. उसकी करतूत सामने आते ही दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने उसे फिलहाल सस्पेंड कर दिया है. पुलिस ने सोमवार को आरोपी अफसर और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.

WhatsApp Image 2023 08 21 at 5.59.11 PM 3

FIR के अनुसार, अधिकार प्रेमोदय खाखा लड़की के पिता का दोस्त था. लड़की के पिता की 2020 में मौत हो गई थी. लड़की की मां खाखा को भाई साहब कहती थी. इस नाते लड़की उन्हें मामा बुलाया करती थी. लड़की की मां ने उसे अक्टूबर 2020 में खाखा के पास रहने के लिए भेजा था. एफआईआर में कहा गया है कि आरोपी अफसर खाखा ने बुराड़ी स्थित अपने घर में तीन महीनों के दौरान लड़की का बार-बार यौन उत्पीड़न किया. आरोपी अफसर ने नवंबर 2020 से लेकर जनवरी 2021 तक पीड़िता के साथ रेप किया. ये लगातार होता गया और इसकी खबर किसी को नहीं थी. लेकिन गड़बड़ तब हुई, जब आरोपी के इस कुकर्म की वजह से नाबालिग पीड़िता गर्भवती हो गई. इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को ये बात बताई. पत्नी ने पीड़िता का साथ देने के बजाय अपने पति को गुनाहों को कवर किया. आरोपी की पत्नी ने पीड़िता को कुछ दवाइयां खिलाकर उसका घर पर ही अबॉर्शन करा दिया. इसके बाद लड़की की तबीयत खराब रहने लगी. कुछ दिन पहले वह अपनी मां के पास लौटी है.

फिलहाल पीडिता अभी मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने की हालत में नहीं है. हालांकि, पुलिस यह सुनिश्चित करने की व्यवस्था कर रही है कि जैसे ही वह बेहतर महसूस करे, उसका बयान दर्ज किया जा सके. वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर खाखा की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, संसद में दो दिन तक चली तीखी बहस

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आखिरकार ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया। दो दिनों तक चली चर्चा के...

जम्मू के समारोह में फारूक अब्दुल्ला पर गोलीबारी से मचा हड़कंप, वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

जम्मू के एक निजी समारोह में हुई अचानक फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि शहर...

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर गरमाई राजनीति, अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर संसद का माहौल काफी गर्म हो गया है। इस मुद्दे पर चर्चा के...

RELATED NEWS

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर गरमाई राजनीति, अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर संसद का माहौल काफी गर्म हो गया है। इस मुद्दे पर चर्चा के...

जल जीवन मिशन को 2028 तक जारी रखने का फैसला, कैबिनेट ने कई बड़े विकास प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

प्रधानमंत्री Narendra Modi की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन फैसलों में...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत ने बढ़ाई ऊर्जा सुरक्षा, LPG आपूर्ति मजबूत करने में जुटी सरकार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब वैश्विक ऊर्जा बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। ऐसे में भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा...