fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentसनी देओल का बंगला अब नहीं होगा नीलाम, BOB ने इस वजह...

सनी देओल का बंगला अब नहीं होगा नीलाम, BOB ने इस वजह से वापस लिया नोटिस !

बैंक के मुताबिक सनी देओल के ऊपर कुल 55 करोड़ 99 लाख 80 हजार 766 और ब्याज 26 दिसंबर 2022 से बकाया है.

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल का बंगला अब नीलाम नहीं किया जाएगा. बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल के जुहू स्थित विला की नीलामी का अपना नोटिस वापस ले लिया है. पब्लिक सेक्टर के बैंक ने नोटिस वापस लेने के लिए तकनीकी कारणों का हवाला दिया. इससे पहले बैंक के नोटिस के मुताबिक सनी देओल के ऊपर कुल 55 करोड़ 99 लाख 80 हजार 766 और ब्याज 26 दिसंबर 2022 से बकाया है. बंगले का रिजर्व प्राइस 51.43 लाख रुपये रखा गया था.

627cc5351b2e263b45696a89


बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने सोमवार को जारी एक नोटिस में कहा कि अजय सिंह देओल, जिन्हें सनी देओल के नाम से भी जाना जाता है, की संपत्ति की बिक्री से संबंधित 19 अगस्त 2023 का ई-नीलामी नोटिस तकनीकी कारणों से वापस ले लिया गया है. बैंक ऑफ बड़ौदा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुनर्भुगतान के मुद्दे का समाधान किया जाएगा, लेकिन उन्होंने इसके लिए किसी अवधि या समयसीमा की जानकारी नहीं दी.

बैंक ऑफ बड़ौदा के नोटिस के मुताबिक, सनी देओल के लोन में धर्मेंद्र और बॉबी देओल गारंटर है. इसके अलावा सनी देओल की कंपनी सनी साउंड्स प्राइवेट लिमिटेड कॉरपोरेट भी गारंटर है. साल 2019 लोकसभा चुनाव में दाखिल सनी देओल के एफिडेविट के मुताबिक उन पर 53 करोड़ रुपये की देनदारी है. वहीं, उनके पास 87 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है. सनी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र को साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज भी दे रखा है.

sddefault

बता दें कि सनी देओल की हालिया रिलीज फिल्म ‘गदर 2’ ने 11 दिन बाद 376 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. फिल्म ने दूसरे रविवार को 39 से 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने दूसरे रविवार की कमाई में बाहुबली 2 को भी पीछे छोड़ दिया है. गदर 2 तेजी से 400 करोड़ रुपये के कल्केशन की तरफ बढ़ रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

दीनदयाल पोर्ट कंडला ने एलपीजी हैंडलिंग में रचा इतिहास; वित्तीय वर्ष 2025-26 में दर्ज की 25% की रिकॉर्ड वार्षिक वृद्धि

देश के प्रमुख ऊर्जा और व्यापारिक बंदरगाहों में शुमार दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी (DPA), कंडला ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान एलपीजी (LPG) हैंडलिंग के...

सर्राफा बाजार में मची खलबली! चांदी सीधे 10,000 रुपये टूटी, सोना भी 2,300 रुपये से ज्यादा हुआ सस्ता

यदि आप भी सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं या आपके घर में शादियों का कोई फंक्शन आने वाला है, तो...

मिडिल ईस्ट में युद्ध विराम के बीच भारत के लिए बड़ी खुशखबरी; मई में एक्सपोर्ट 18% बढ़कर 45.2 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में अमेरिका और ईरान के बीच हुए ऐतिहासिक शांति समझौते और 'स्ट्रैट ऑफ होर्मुज' के दोबारा खुलने की आहट के...