fbpx
  Previous   Next
HomeHealthZinc की कमी आज ही करा लें चेक वरना आपके शरीर को...

Zinc की कमी आज ही करा लें चेक वरना आपके शरीर को बना सकती है अंदर से खोखला !

क्या आप जानते हैं कि अगर आपके शरीर में जिंक की कमी हो जाती है तो आपको कितनी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. अगर नहीं तो यहां जान लीजिए इसे जानने के बाद तुरंत कराएं चेक.

मानव शरीर पानी और कई खनिज तत्वों से मिलकर बना है. शरीर में लोहा, कॉपर, मैंगनीज, जिंक और सेलेनियम जैसे ट्रेस मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत उपयोगी हैं. सप्लीमेंट लेकर उनकी कमी को पूरा करना पड़ता है. आज हम खनिज तत्व जिंक के बारे में बात करेंगे, जिसकी कमी होने पर शरीर में कई तरह के बदलाव दिखते हैं. जिंक की मात्रा शरीर में बहुत कम ही चाहिए होती है, लेकिन अगर शरीर को पर्याप्त मात्रा में जिंक नहीं मिल पाता है तो इसका असर पाचन शक्ति, त्वचा, बालों, हॉर्मोन, भूख में कमी और रोग प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ता है. जिंक शरीर में 300 से ज्यादा एंजाइम को सक्रिय रखता है और शरीर की कोशिकाओं को सही तरीके से बनने में मदद करता है.

image

जिंक की कमी के लक्षण
अगर शरीर में जिंक की कमी है तो कुछ लक्षण बार-बार परेशान कर सकते हैं, जैसे बार-बार बुखार आना, स्किन पर एलर्जी होना, घावों का जल्दी न भरना, छोटे-छोटे काम करने पर थकान होना, और बालों का समय से पहले झड़ना और सफेद होना, लेकिन डॉक्टर की सलाह के बाद ही जिंक के सप्लीमेंट्स लेना शुरू करें.

image 1


कैसे पूरी करें जिंक की कमी
जिंक की पूर्ति आहार से भी की जा सकती है, जो मांसाहारी और शाकाहारी दोनों खाद्य पदार्थों में पाया जाता है. महिलाओं को रोजाना 8 मिलीग्राम जिंक और पुरुषों को 11 मिलीग्राम जिंक की जरूरत होती है, जबकि स्तनपान कराने वाली महिलाओं को जिंक ज्यादा मात्रा में चाहिए. सीप में भरपूर मात्रा में जिंक होता है. 90 ग्राम सीप में 15 मिलीग्राम जिंक होता है. अगर इसे कम मात्रा में खाया जाए तो जिंक की डेली डोज पूरी की जा सकती है. 100 ग्राम मांस में 5 मिलीग्राम जिंक होता है, जबकि 100 ग्राम केकड़े से 6 मिलीग्राम जिंक मिल जाएगा.

image 2

अगर आप शाकाहारी हैं तो क्या करें?
इसके अलावा 30 ग्राम कद्दू के बीज में 2 मिलीग्राम, अंडे में 1.2 मिलीग्राम और एक कप दूध में 1 मिलीग्राम जिंक मिल जाएगा. काजू जिंक का सबसे ज्यादा सोर्स है. 100 ग्राम काजू में लगभग 5 से 7 मिलीग्राम जिंक होता है, और इसकी मात्रा को बढ़ाकर जिंक की डेली डोज को पूरा किया जा सकता है.

image 3

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, संसद में दो दिन तक चली तीखी बहस

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आखिरकार ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया। दो दिनों तक चली चर्चा के...

जम्मू के समारोह में फारूक अब्दुल्ला पर गोलीबारी से मचा हड़कंप, वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

जम्मू के एक निजी समारोह में हुई अचानक फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि शहर...

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर गरमाई राजनीति, अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर संसद का माहौल काफी गर्म हो गया है। इस मुद्दे पर चर्चा के...

RELATED NEWS

अंडे और चिकन से भी ज्यादा शक्तिशाली है ये सस्ती सी चीज ! जानें फायदे और सेवन का तरीका

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए प्रोटीन और पोषण से भरपूर चीजों का सेवन बेहद जरूरी होता है. लेकिन जब भी प्रोटीन की बात...

छुहारे खाने से ये सब बिमारियों में शर्तिया लाभ मिलेगी साथ ही साथ छुहारे की तासीर भी जानें?

आप डेली रूटीन में शामिल करते हैं तो और भी कई फायदे उठा सकते हैं क्योंकि छुआरा विटामिन ए, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम, फाइबर,...

ये फल नही बल्कि हर मर्ज की दवा है, हर उम्र में रखता है सेहत का ख्याल ! इन लोगों को जरूर करना चाहिए...

सस्ता और सर्वगुण संपन्न केला भारत के सबसे प्राचीन और पोषक फलों में से एक माना जाता है. यह सिर्फ स्वादिष्ट फल नहीं है,...