fbpx
  Previous   Next
HomeSportsWI vs IND 1st Test: जायसवाल ने सचिन को पीछे छोड़ा, करियर...

WI vs IND 1st Test: जायसवाल ने सचिन को पीछे छोड़ा, करियर के आगाज के साथ ही बनाया यह स्पेशल रिकॉर्ड.

विंडीज के खिलाफ शुरू हुए पहले टेस्ट से जायसवाल के साथ-साथ इशान किशन ने भी करियर का आगाज किया.

पिछले करीब एक-डेढ़ साल में घरेलू क्रिकेट बल्ले से तूफान सा ला देने वाले युवा लेफ्टी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का बचपन का सपना विंडीज के खिलाफ बुधवार को डोमिनिका में शुरू हुए पहले टेस्ट में सच हो गया, जब मैच से पहले उन्हें टेस्ट कैप दी गई. इस टेस्ट के साथ ही इशान किशन का भी टेस्ट करियर शुरू हुआ. बहरहाल, भारत के मैदान पर फील्डिंग करने के लिए उतरने के साथ ही यशस्वी जायसवाल ने स्पेशल रिकॉर्ड बनाते हुए सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया.

07jaiswal sachin

दरअसल स्पेशल रिकॉर्ड इस संदर्भ में है कि जब भारत के लिए पहला टेस्ट खेलने से पहले प्रथम-श्रेणी क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ औसत की आती है, तो इस मामले में पूर्व लेफ्टी और सचिन के बालसखा विनोद कांबली (88.37, 27 मैच) औसत के मामले में नंबर एक पर हैं. और अब जायसवाल ने इस सूची में खुद को नंबर तीन पर ला दिया है.

07e68853b0

वैसे आप इसे संयोग कह सकते हैं कि इस बाबत शुरुआती तीन पायदानों पर मुंबई के बल्लेबाजों का कब्जा है. कांबली के बाद दूसरे नंबर पर प्रवीण आमरे (81.23, 23 मैच) और अब जायसवाल (80.21, 15 मैच) तीसरे नंबर पर हैं. शीर्ष तीन पायदान पर रहे बल्लेबाजों में जायसवाल सबसे कम प्रथम-श्रेणी मैच खेलकर इंडिया कप तक पहुंचे.

1 61e65cb542b53

इसी सूची में भारतीय पूर्व दिग्गज रूसी मोदी (71.28, 38 मैच) चौथे और सचिन तेंदुलकर (70.18, 9 मैच) पांचवें नंबर पर हैं. रिकॉर्ड में शामिल सचिन तेंदुलकर ने सबसे कम 9 मैच खेलकर ही भारतीय टेस्ट कैप हासिल कर ली थी. विंडीज दौरे में शामिल एक और बल्लेबाज शुभमन गिल (68.78, 23 मैच) सूची में आखिरी और छठे नंबर पर हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

‘खामेनेई की मौत का बदला लेंगे’, ईरान का ऐलान, US-इजरायल की खैर नहीं

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान में गुस्से और शोक का माहौल और गहरा हो गया है। देश की सबसे ताकतवर सैन्य इकाई...

अलीरेजा अराफी कौन हैं? संकट की घड़ी में ईरान की कमान संभालने वाला चेहरा

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देश के धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व ने...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

Ali Khamenei के निधन की आधिकारिक पुष्टि ईरानी मीडिया ने कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हमले...

RELATED NEWS

हैरी ब्रूक के तूफानी शतक से इंग्लैंड की रोमांचक जीत, पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 2 विकेट से मात दे दी। इस...

ऑस्ट्रेलिया को हराकर जिम्बाब्वे ने किया ‘महाउलटफेर’, सहवाग की टिप्पणी से बढ़ी हलचल

टी20 विश्व कप 2026 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को मात देकर टूर्नामेंट का रुख ही...

T20 World Cup : भारत का दमदार प्रदर्शन, भारतीय टीम ने नामीबिया को 93 रनों से धूल चटाई

टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए नामीबिया के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की। दिल्ली के...