fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsवक्फ बोर्ड पर बड़ा घमासान, ओवैसी VS राजाभैया, कौन रोना रोया, किसने...

वक्फ बोर्ड पर बड़ा घमासान, ओवैसी VS राजाभैया, कौन रोना रोया, किसने किसको धोया ?

ओवैसी ने कागजात ना होने का रोना रोया, राजा भैया ने वक्फ बोर्ड को लेकर कांग्रेस को धोया

वक्फ बोर्ड मामले को लेकर अब बड़ा राजनीतिक घमासान मच गया है। इस मामले पर अपने अपने बयानों के माध्यम से एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया आमने सामने आ गए हैं। दोनो एक दूसरे का नाम तो नहीं ले रहे हैं, परंतु उनके बयानों में राजनीतिक टकराहट साफ दिखाई पद रही है। ओवैसी के बयान में जहां हमेशा की तरह भड़काऊ इस्लामिक अंदाज दिख रहा है, वहीं रघुराज प्रताप सिंह “राजा भैया” अपने बयान में प्रखर राष्ट्रवाद का प्रतिनिधित्व करते नजर आ रहे हैं.

11212121


ओवैसी ने अपनी एक सभा में कुछ समय पूर्व बड़ा बयान दिया-कि “यूपी में वक्फ बोर्ड के पास 1 लाख 21 हजार प्रॉपर्टी हैं, जिसमें 1 लाख 12 हजार के पास कागज ही नहीं हैं” इस बयान में ओवैसी ने शंका जाहिर की है कि यदि वक्फ संपत्तियों पर नया संशोधित कानून आता है, तो, यह 1 लाख 12 हजार संपत्तियां वक्फ की नहीं रह जाएंगी.

121212111


वहीं, दूसरी ओर गुजरात के राजकोट की अपनी एक सभा में राजा भैया ने कहा, कि, दुनिया में भारत को छोड़कर कहीं वक्फ बोर्ड नहीं है। किसी मुस्लिम देश में वक्फ बोर्ड नहीं है केवल हमारे यहां ही यह बना हुआ है। आगे राजा भैया ने कांग्रेस को भी घेरा, उन्होंने कहा, 2013 में कांग्रेस पार्टी ने वक्फ बोर्ड को इतनी शक्ति दे दी कि, वक्फ बोर्ड का मामला अब केवल वक्फ की अदालत ही सुनेगी। जिले की अदालत, उच्च न्यायालय या उच्चतम न्यायालय कोई इसे नहीं सुनेगा यह लिखितमे है। अगर आपकी कोई संपत्ति वक्फ ने अपनी बता दी, तो फिर वक्फ की ही अदालत में जाइए। अगर वहां सिद्ध नहीं हो हुआ तो आपका घर, जमीन या गांव वक्फ का हो जाएगा.

Capture 5


आगे राजा भैया ने कहा कि, आज अगर हमारे नेता इस गलती पर निर्णय ले रहे हैं, तो उन्हे प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है. एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी और रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के परस्पर टकराहट वाले बड़े बयानों से सियासी घमासान मच चुका है। और इस मुद्दे पर सियासी लड़ाई आगे और गरमाने की भी पूरी संभावना है। देखने वाली बात यह होगी कि इस घमासान पर अब देश की दो सबसे बड़ी पार्टियों भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी का रुख क्या होगा ?

2121211

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

भय बनाम भरोसा: पीएम मोदी ने बंगाल में फूंका ‘परिवर्तन’ का बिगुल, बोले- संदेशखाली का दर्द अब और नहीं!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चुनावी रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कूचबिहार की धरती से ममता सरकार के खिलाफ निर्णायक युद्ध...

पुडुचेरी में मोदी मैजिक: विदेशी सैलानियों ने भी खिंचाई फोटो, रोड शो में गूंजा ‘भारत माता की जय’ का नारा!

विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजते ही केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

1000 करोड़ का दांव और ‘अखंड भारत’ का सपना: आदित्य धर के नए साम्राज्य में सम्राट बनेंगे रणवीर सिंह!

भारतीय सिनेमा के गलियारों में इन दिनों केवल एक ही नाम की गूंज है— आदित्य धर। 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' (धुरंधर: द रिवेंज) जैसी...