fbpx
  Previous   Next
HomeSportsअफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में जीत के बाद कोहली का बड़ा...

अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में जीत के बाद कोहली का बड़ा बयान से साउथ अफ्रीका के टीम में क्यों मची खलबली !

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में शतक बनाकर मैन ऑफ द मैंच के हकदार बने कोहली ने जो कहा जो चर्चा का विषय बन गई है.

रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में शानदार जीत दिलाने वाले प्लेयर ऑफ द मैच विराट कोहली ने अपने आगे की रणनीति को लेकर अहम बात की. विराट ने मैच से ठीक एक दिन पहले नेट प्रैक्टिस से खुद को दूर रखा था लेकिन इस मैंच में जिस तरह से खेले वो अफ्रिकी टीम में खलबली मचा दी है. कोहली के फार्म को देखकर विपक्षी टीम सकते में है. हलांकि उन्होंने कहा ये भी कहा कि आगे भी उनकी तैयारी कुछ ऐसी तरह होने जा रही क्योंकि वह अब 37 साल के हो चुके है.’ कोहली ने पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहा, ‘मैच में इस तरह खेलकर निश्चित तौर पर बहुत ही अच्छा अहसास रहा. शुरुआती 20-25 ओवरों में पिच बहुत ही अच्छा खेली, लेकिन फिर यह धीमा हो गई. और मैंने अपनी पारी का पूरा लुत्फ उठाया.’ सीरीज के लिए खास तैयारी के सवाल पर कोहली ने कहा, ‘मेरा तैयारी को लेकर ज्यादा भरोसा नहीं रहा है.

image 153

आप रांची जल्दी पहुंचे? इस पर कोहली ने कहा, ‘हां मैं यहां के हालात से थोड़ा अभ्यस्त होना चाहता था.मैं दिन में कुछ सेशन अभ्यास किया और एक बार शाम को नेट किया. इसी के साथ मेरी तैयारी पूरी हो गई. मैच से ठीक एक दिन पहले मैंने छुट्टी ली. अब मैं 37 साल का हो चुका हूं और मुझे रिकवरी भी देखनी होती है, लेकिन बात यह है कि मैं दिमाग में खेल के विजुएलाइज (कल्पना) ज्यादा करता हूं. मैं इसी में भरोसा करता हूं. यही वजह रही कि मैंने मैच से एक दिन पहले ऑफ लिया. मैं अब 37 साल का हूं और मुझे रिकवरी की जरूरत होती है.और आगे भी ऐसा ही होने जा रहा है. मैं खेल के एक ही फॉर्मेट में खेल रहा हूं. जब आपकी शारीरिक और मानसिक तैयारी अच्छी है, तो आप खेल की कल्पना करते हैं. आप खुद को तेज दौड़ते हुए देखते हैं. बॉल पर आपकी प्रतिक्रिया तेज होती है. फिर आप महसूस करते हैं कि सब अच्छा है. मेरा मतलब है कि किसी एक दिन आपका खेल खुलता है और आपको अच्छी शुरुआत मिलती है, तो आप रन बनाते हैं.

image 155

क्या भविष्य में भी आप एक ही फॉर्मेट में खेलने जा रहे हैं, पर कोहली बोले, ‘हमेशा ही आगे यही होने जा रहा है. मैं केवल एक ही फॉर्मेट खेल रहा हूं. आप जानते हैं कि मैं तीन सौ के आस-पास मैच खेल चुका हूं. अगर आप खेल से जुड़े हैं, तो आप जानते हैं कि आपको प्रैक्टिस में कब गेंद पर प्रहार और बड़े शॉट लगाने हैं, आपके रिफ्लेक्स कैसे हैं, आपकी शारीरिक क्षमता बैटिंग के लिए कैसी है.’ पूर्व कप्तान ने कहा,’अगर आप एक घंटा बल्लेबाजी कर सकते हैं. दो घंटे बिना ब्रेक लिए नेट पर बैटिंग कर सकते हैं, तो इसका अर्थ है कि आपक पूर्ण रूप से तैयार हैं. हां मैं यह अच्छी तरह समझता हूं कि अगर फॉर्म में गिरावट है, तो आप मैच खेलने की ओर देखते हैं और फॉर्म में वापसी की कोशिश करते हैं. लेकिन जब तक आप गेंद को अच्छी तरह हिट कर रहे हैं, तो मैं समझता हूं कि इस स्तर पर जिस तरह का अनुभव मेरे पास है, तो यहां सारा महत्व शारीरिक रूप से फिट रहने और मानसिक तैयारी का है. इस स्थिति में मैं मैच खेलने के लिए उत्साहित रहता हूं.

image 156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

गुवाहाटी में पीएम मोदी का कांग्रेस पर प्रहार, नॉर्थ ईस्ट के विकास पर जोर

असम की राजधानी Guwahati में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास को केंद्र सरकार की...

वैलेंटाइन डे पर सुकेश का नया दाव, जैकलीन फर्नांडीज को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद कथित ठग Sukesh Chandrasekhar ने वैलेंटाइन डे के मौके पर एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेत्री Jacqueline Fernandez के...

सोना-चांदी में तेज गिरावट से बाजार में हलचल, सोना 25000, चांदी 1.40 लाख रुपये ग‍िरा

फरवरी के दूसरे सप्ताह में सर्राफा बाजार में अचानक आई तेज गिरावट ने निवेशकों और खरीदारों दोनों को चौंका दिया है। महीने की शुरुआत...

RELATED NEWS

T20 World Cup : भारत का दमदार प्रदर्शन, भारतीय टीम ने नामीबिया को 93 रनों से धूल चटाई

टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए नामीबिया के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की। दिल्ली के...

टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे रोमांचक मैच! दो सुपर ओवर का संग्राम, साउथ अफ्रीकाने अफगानिस्तान को हराया

टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार पलों में शामिल हो गया।...

सचिन तेंदुलकरने PM मोदी, राहुल गांधी को दिया अर्जुन तेंदुलकर की शादी का न्योता

भारतीय क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के घर जल्द ही शादी की शहनाइयां गूंजने वाली हैं और इससे पहले तेंदुलकर परिवार की हलचल ने...