fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsबिहार में नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ सरकार तो बनने के...

बिहार में नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ सरकार तो बनने के बाद भी ‘होम मिनिस्ट्री’ पर हंगामा क्यों है जारी, जानिए पूरा मामला !

बिहार में नए समीकरण की सरकार बनने के बावजूद संकट खत्म होता नहीं दिख रहा है. नीतीश कुमार को सीएम पद की शपथ लिए हफ्ता भर होने को आए, पर मंत्रियों में विभागों का बंटवारा अभी तक नहीं हो सका है.

नीतीश कुमार ने महागठबंधन का साथ छोड़कर 129 विधायकों के समर्थन से सरकार तो बना ली, लेकिन अभी उनके साथ शपथ लेने वाले मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा नहीं हो सका है. मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर भी नीतीश किसी निर्णय पर नहीं पहुंच सके हैं. हालांकि इसके पहले नीतीश आठ बार सीएम बने, पर विभागों के बंटवारे और मंत्रिमंडल के विस्तार में इतना वक्त कभी नहीं लगा. हालांकि महागठबंधन के सीएम पद से इस्तीफा देने के पांच घंटे बाद ही उन्होंने आठ मंत्रियों के साथ शपथ ले ली थी.

1121

मंत्रियों के विभाग बंटवारे में कहां फंसा है कांटा
मंत्रियों के विभाग अब तक न बंट पाने की दो बड़ी वजहें बताई जा रही हैं. पहली वजह तो यह मानी जा रही है कि बीजेपी की ओर से ही इस पर अब तक मुहर नहीं लगी है. दूसरी चर्चा यह है कि नीतीश कुमार जो विभाग जेडीयू कोटे में चाहते हैं, वह भाजपा उन्हें देने को तैयार नहीं है. कहा जा रहा है कि नीतीश गृह विभाग अपने पास रखने की जिद पर अड़े हुए हैं. भाजपा यह विभाग अपने किसी मंत्री को देना चाहती है. इसी खींचतान के कारण विभागों का बंटवारा नहीं हो पा रहा है. दरअसल नीतीश की जिद का कारण यह बताया जा रहा है कि पिछले 18 साल से उनके ही पास गृह विभाग रहा है. यानी 18 साल से नीतीश बिहार के सीएम के साथ गृहमंत्री भी रहे हैं. इस बार भी वे गृह विभाग अपने पास ही रखना चाहते हैं

112121212121

गृह विभाग क्यों है महत्वपूर्ण
किसी भी सरकार के लिए गृह विभाग प्रदेश में शासन-प्रशासन की कुंजी होता है. नीतीश यह कुंजी किसी को देना नहीं चाहते. वर्ष 2020 में नीतीश कुमार जब सातवीं बार बिहार के सीएम बने, तब भी उन्होंने यह विभाग अपने पास ही रखा था। महागठबंधन के साथ नीतीश ने 2022 में जब सरकार बनाई, तब भी आरजेडी के विधायकों की संख्या अधिक होने के बावजूद उन्होंने गृह विभाग अपने पास ही रखा. इस बार भी वे इसे अपने पास ही रखना चाहते हैं. हालांकि वे भाजपा पर दबाव बनाने की स्थिति में नहीं हैं. नीतीश कुमार की मजबूरी यह है कि नैतिक रूप से वे भाजपा पर दबाव बनाने के स्थिति में नहीं हैं. उनके पास विधायकों का संख्या बल भी ऐसा नहीं है कि वे भाजपा से अपनी जिद मनवा सकें. भाजपा की कृपा से ही यह विभाग उन्हें मिल सकता है.

12112 1

भाजपा क्यों मांग रही है गृह विभाग
भाजपा को गृह विभाग मिलने पर वह अपराधियों पर नकेल कसने के लिए यूपी का बुलडोजर मॉडल अपना सकती है. लोकसभा चुनाव में भाजपा लोगों को यह संदेश देना चाहेगी कि उसके आते ही अपराध काबू में आ गए. यूपी मॉडल में जाति-धर्म की परवाह किए बिना अपराधियों के साथ सरकार सख्ती बरतती रही है. बड़े-बड़े डान औकात में आ गए हैं. भाजपा की मंशा बिहार में वैसा ही कुछ कर दिखाने की है.

12121212121212222

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

‘खामेनेई की मौत का बदला लेंगे’, ईरान का ऐलान, US-इजरायल की खैर नहीं

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान में गुस्से और शोक का माहौल और गहरा हो गया है। देश की सबसे ताकतवर सैन्य इकाई...

अलीरेजा अराफी कौन हैं? संकट की घड़ी में ईरान की कमान संभालने वाला चेहरा

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देश के धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व ने...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

Ali Khamenei के निधन की आधिकारिक पुष्टि ईरानी मीडिया ने कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हमले...

RELATED NEWS

IndiGo पर चला DGCA का हंटर, ठोका 22 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो को हालिया उड़ान अव्यवस्थाओं के मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ा...

महंगाई भत्ते को लेकर बढ़ी उम्मीदें, 8वें वेतन आयोग से पहले अहम संकेत

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच एक बार फिर महंगाई भत्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लगातार बढ़ती जीवन लागत...

अमेरिकी लोकतंत्र की कसौटी बना वेनेजुएला संकट, सत्ता संतुलन की नई लड़ाई शुरू

वेनेजुएला संकट को लेकर अमेरिकाकी आंतरिक राजनीति एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। वॉशिंगटन में हुए हालिया घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया...