fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest News18 जून को हुई UGC-NET 2024 की परीक्षा रद्द, पेपर लीक होने...

18 जून को हुई UGC-NET 2024 की परीक्षा रद्द, पेपर लीक होने का शक के चलते भारत सरकार ने निर्णय लिया है

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने यूजीसी-नेट जून 2024 परीक्षा रद्द कर दिया है. परीक्षा प्रक्रिया की उच्चतम स्तर की पारदर्शिता और पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए उठाया कदम.

NEET का विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था इसी बीच अब UGC-NET 2024 की परीक्षा रद्द कर दी गई है. 18 जून को ही NET की परीक्षा हुई थी. UGC को गृह मंत्रालय से पेपर आउट होने का इनपुट मिला है. परीक्षा में गड़बड़ी के चलते इसे रद्द कर दिया गया है. यह परीक्षा भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानि NTA कंडक्ट कराती है. जल्द ही परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा. इस बीच केंद्र सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंपी है.

UGCNET2022ExamDatesOut

UGC NET की परीक्षा देशभर की यूनिवर्सिटी में PhD एडमिशन, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए होता है. 317 शहरों के 1205 सेंटरों में मंगलवार को यह परीक्षा हुई थी. कुल 9 लाख 9 हजार 508 छात्र-छात्राओं ने NET की परीक्षा दी थी.

25 2

इस बार UGC NET के 83 विषयों की परीक्षा एक ही दिन दो शिफ्टों में हुई. पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक थी. दूसरी शिफ्ट की टाइमिंग दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक थी. इससे पहले UGC NET का एग्जाम ऑनलाइन CBT यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होता था. ये बदलाव इसलिए किया गया, ताकि सभी विषय और सभी सेंटरों पर परीक्षा एक ही दिन में कराया जा सके.

NEET को लेकर विवादों में घिरी है NTA
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पहले से ही NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर विवादों में घिरी है. देशभर में NEET UG 2024 में गड़बड़ी को लेकर अलग-अलग राज्यों में लगभग 20 हजार छात्र-छात्राओं ने याचिकाएं दायर की थीं. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में NTA को दो हफ्तों का नोटिस भी जारी किया है. अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी.

Capture 5

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

गुवाहाटी में पीएम मोदी का कांग्रेस पर प्रहार, नॉर्थ ईस्ट के विकास पर जोर

असम की राजधानी Guwahati में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास को केंद्र सरकार की...

वैलेंटाइन डे पर सुकेश का नया दाव, जैकलीन फर्नांडीज को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद कथित ठग Sukesh Chandrasekhar ने वैलेंटाइन डे के मौके पर एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेत्री Jacqueline Fernandez के...

सोना-चांदी में तेज गिरावट से बाजार में हलचल, सोना 25000, चांदी 1.40 लाख रुपये ग‍िरा

फरवरी के दूसरे सप्ताह में सर्राफा बाजार में अचानक आई तेज गिरावट ने निवेशकों और खरीदारों दोनों को चौंका दिया है। महीने की शुरुआत...

RELATED NEWS

मुझसे खूबसूरत न हो जाए कोई, 4 बच्चे मार डाले, पानीपत की साइको कातिल हसीना की शादी की तस्वीर आई सामने

पानीपत के गांव भावड़ में चार बच्चों को बेरहमी से कत्ल करने वाली कातिल पूनम की शादी की तस्वीर सामने आई है. पूनम के...

पाकिस्तान के एकबार फिर आत्मघाती हमला, FC हेडक्वॉर्टर के 3 हमलावर ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के मुख्यालय पर सुसाइड हमला हुआ है. खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आईजी जुल्फिकार...

नेपाल में तख्तापलट के बाद एक बार फिर से इतनी जल्दी फिर क्यों सड़क पर उतरे Gen Z

Gen Z का वो प्रदर्शन तख्तापलट करने के बाद ही रुका. नेपाल के लोग उस आंदोलन को ठीक से भूल भी नही पाए थे...