fbpx
  Previous   Next
HomeSportsटेंबा बावुमा का बल्ले बल्ले ! बवुमा ने जो कर दिखाया, वह...

टेंबा बावुमा का बल्ले बल्ले ! बवुमा ने जो कर दिखाया, वह करीब 100 साल में कोई नहीं कर सका.

टेंबा बवुमा को वह उपलपब्धि मिली है जो बड़े-बड़े दिग्गजों को क्रिकेट में नहीं मिलती. फाइनल जीतने के साथ ही टेंबा ने एक बड़ी और बहुत ही मोटी लकीर खींच दी.

शनिवार को WTC Final के चौथे दिन वैसा ही हुआ जैसा सभी खेल प्रेमी उम्मीद कर रहे थे यानि कोई चमत्कार नहीं हुआ और आस्ट्रेलिया मैच हार गई. दक्षिण अफ्रीका ने गत चैंपियन कंगारुओं के गुरूर को चूर करते हुए उसे फाइनल मुकाबले के चौथे दिन 5 विकेट से खोकर पहली बार किसी भी फॉर्मेट में विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया. दो राय नहीं कि इस खिताबी जीत में कप्तान टेंबा बवुमा को वह हासिल हुआ, जो टेस्ट इतिहास के पिछले करीब 100 साल में बमुश्किल ही किसी कप्तान को हासिल हुआ है. टेंबा की सबसे जरूरत के मौके पर 66 रन की पारी और प्लेयर ऑफ द मैच मार्करम के साथ उनकी तीसरे विकेट के लिए 147 रन की साझेदारी जीत का बड़ा आधार साबित हुई. लेकिन इससे इतर बवुमा के नाम पर वह कारनामा दर्ज हो गया, जिसे इतिहास से दिग्गज से दिग्गज कप्तान अपने नाम दर्ज नहीं करा सके. यह बवुमा की कप्तानी में उनका सिर्फ दसवां ही टेस्ट था. और बवुमा बतौर कप्तान करियर के शुरुआती दस में से 9 टेस्ट जीतने वाले पिछले सौ साल में पहले कप्तान बन गए.

Screenshot 2025 06 14 234414


बावुमा ने कप्तान के तौर पर तोड़ा 104 साल पुराना रिकॉर्ड
साउथ अफ्रीका के कप्तान के तौर पर बावुमा का शानदार प्रदर्शन रहा है. बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल करते ही कप्तान के तौर पर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. बावुमा अब टेस्ट इतिहास में इकलौते कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने बिना कोई मैच हारे 9 टेस्ट जीते हैं. बावुमा ने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के वारविक ऑर्मस्ट्रांग का रिकॉर्ड तोड़ा. वारविक 1920-21 में इकलौते कप्तान बने थे, जिन्होंने 10 मैचों में कप्तानी करने के बाद बिना कोई टेस्ट हारे 8 मैच जीते थे.

Screenshot 2025 06 14 234356

बल्ले से रहा तूफानी प्रदर्शन
टेंबा बवुमा ने अपनी कप्तानी में दस टेस्ट मैचों में बल्ले से भी खासा तूफानी प्रदर्शन किया. उन्होंने इन मैचों में 56.93 के औसत से 911 रन बनाए. इसमें उनके तीन शतक शामिल रहे. यह बतात है कि कप्तान बनने के बाद उनके प्रदर्शन में भी खासा गजब का सुधार हुआ है.

Screenshot 2025 06 14 234428

श्रीलंकाई टीम सबसे ज्यादा रास आई
दस टेस्ट मैचों में बवुमा का सबसे अच्छा प्रदर्शन श्रीलंका के खिलाफ रहा. उन्होंने खेले 2 मैचों में श्रीलंका के खिलाफ 81.75 के औसत से सबसे ज्यादा 327 रन बनाए, तो वहीं दस में से 7 टेस्ट मैच बवुमा ने अपने ही देश में खेले. और इन सात मैचों में दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने 64.00 के औसत से 74 रन बनाए.

Screenshot 2025 06 14 234404

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

वैभव सूर्यवंशी का ‘पावर-शो’: 300 की स्ट्राइक रेट से उजाड़ा बेंगलुरु का बगीचा, राजस्थान की चौथी जीत!

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ अब एक ऐसी आंधी बन चुका है जिसे रोकना किसी भी टीम के लिए नामुमकिन साबित...

हारते-हारते कैसे जीता लखनऊ? मुकुल के 7 छक्कों ने छीनी गंभीर की टीम से जीत, ईडन में पसरा सन्नाटा!

ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर गुरुवार की रात आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। आखिरी गेंद तक चले इस हाई-वोल्टेज...

सड़क पर वॉर्नर की ‘बैटिंग’ पड़ी भारी! ड्रंक एंड ड्राइविंग केस में गिरफ्तार हुए दिग्गज क्रिकेटर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर एक बार फिर मैदान के बाहर अपने व्यवहार के कारण...