fbpx
  Previous   Next
HomePolitics'आज तेजस्वी फेलस्वी हो गए', नतीजों पर बोले तेज प्रताप, मोदी-नीतीश की...

‘आज तेजस्वी फेलस्वी हो गए’, नतीजों पर बोले तेज प्रताप, मोदी-नीतीश की जमकर की तारीफ

बिहार विधानसभा चुनाव की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है. एनडीए ने बड़े मार्जिन से जीत दर्ज की है. वहीं तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन को तगड़ा झटका लगा है. इस सबके बीच आरजेडी से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाने वाले तेज प्रताप यादव ने अपने ही भाई तेजस्वी पर बड़ा निशाना साधा है.

image 68

लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमारी हार में भी जनता की जीत छिपी है। आज के परिणामों को मैं जनादेश के रूप में स्वीकार करता हूँ। हमारी हार कर भी जीत हुई है—क्योंकि बिहार ने यह साफ संदेश दे दिया है कि अब राजनीति परिवारवाद की नहीं, सुषासन और शिक्षा की होगी।ये जयचंदों की करारी हार है, हमने पहले ही कहा था इस चुनाव के बाद बिहार से कांग्रेस ख़त्म हो जाएगी और आज कहना नहीं, साफ़-साफ़ दिख भी गया! मैं तो हारकर भी जीता हूँ, क्योंकि मेरे साथ जनता का प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद खड़ा है।लेकिन सच्चाई कड़वी है— इन जयचंदों ने RJD को भीतर से खोखला कर दिया, बरबाद कर दिया। इसी वजह से आज तेजस्वी फेलस्वी हो गया!

image 69

फेसबुक पोस्ट में तेज प्रताप ने आगे कहा, जिन्होंने अपनी कुर्सी और अपनी राजनीति बचाने के लिए अपने ही घर को आग लगा दी— इतिहास उन्हें कभी माफ़ नहीं करेगा।मैं बार-बार कहता हूँ— जनता ही माँ-बाप होता है… जनता का फैसला सर-माथे पर, और आज भी उसी भावना के साथ मैं आपका फैसला स्वीकार करता हूँ।हार और जीत अलग बातें हैं, लेकिन इरादा और प्रयास ही असली जीत होते हैं। महुआ की जनता से मैंने जो वादे किए थे, उनको निभाने का प्रयास मैं लगातार करता रहूँगा— चाहे मैं विधायक बनूँ या नहीं। मेरे दरवाज़े हर समय जनता के लिए खुले रहेंगे। बिहार ने सुषासन की सरकार चुनी है— हम उसका सम्मान करते हैं और जनता के हित में हर कदम पर रचनात्मक भूमिका निभाएंगे।

image 70

पीएम मोदी की जमकर की तारीफ

उन्होंने कहा कि हार और जीत अलग बातें हैं, ये जीत हमारे यशस्वी कर्मठ प्रधानमंत्री और विश्व के सबसे मजबूत नेता श्री नरेंद्र मोदी जी के व्यक्तित्व और उनके जादुई नेतृत्व का कमाल है। जनता ने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के सुसाशन को खुले दिल से अपनाया है।बिहार की यह ऐतिहासिक जीत भारत के गृहमंत्री और बीजेपी के चाणक्य माननीय अमित शाह जी, तथा भारत सरकार में मंत्री और बीजेपी बिहार के प्रभारी श्री धर्मेंद्र प्रधान जी की कूटनीति, दूरदृष्टि और दिन-रात किए गए परिश्रम का परिणाम है।

image 71

इस विजय का सबसे बड़ा कारण NDA की अटूट एकता है।
NDA गठबंधन की सभी पाँचों पार्टियों — ‘पाँच पांडवों’ ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा, और जनता ने अपना विश्वास, मत और भरपूर समर्थन देकर इस एकता को विजय की शक्ति में बदल दिया।यह जीत बिहार की जनता की है, यह जीत विश्वास की है,यह जीत विकास और सुसाशन के संकल्प की है। मैं बिहार की युवा शक्ति, मातृशक्ति और आप सभी को दिल से धन्यवाद देता हूँ। आपने मुझे अपार प्यार दिया— और यह प्रेम मेरी सबसे बड़ी पूँजी है।

image 72

जनता की आवाज़ बनकर, हम और मजबूती से वापस लौटेंगे।

धन्यवाद।
तेज प्रताप यादव( राष्ट्रीय अध्यक्ष)
जनशक्ति जनता दल

image 73

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

गुवाहाटी में पीएम मोदी का कांग्रेस पर प्रहार, नॉर्थ ईस्ट के विकास पर जोर

असम की राजधानी Guwahati में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास को केंद्र सरकार की...

वैलेंटाइन डे पर सुकेश का नया दाव, जैकलीन फर्नांडीज को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद कथित ठग Sukesh Chandrasekhar ने वैलेंटाइन डे के मौके पर एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेत्री Jacqueline Fernandez के...

सोना-चांदी में तेज गिरावट से बाजार में हलचल, सोना 25000, चांदी 1.40 लाख रुपये ग‍िरा

फरवरी के दूसरे सप्ताह में सर्राफा बाजार में अचानक आई तेज गिरावट ने निवेशकों और खरीदारों दोनों को चौंका दिया है। महीने की शुरुआत...

RELATED NEWS

IndiGo पर चला DGCA का हंटर, ठोका 22 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो को हालिया उड़ान अव्यवस्थाओं के मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ा...

महंगाई भत्ते को लेकर बढ़ी उम्मीदें, 8वें वेतन आयोग से पहले अहम संकेत

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच एक बार फिर महंगाई भत्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लगातार बढ़ती जीवन लागत...

अमेरिकी लोकतंत्र की कसौटी बना वेनेजुएला संकट, सत्ता संतुलन की नई लड़ाई शुरू

वेनेजुएला संकट को लेकर अमेरिकाकी आंतरिक राजनीति एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। वॉशिंगटन में हुए हालिया घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया...