fbpx
  Previous   Next
HomeSportsक्या इस वजह से बलि का बकरा बने अभिषेक नायर? अचानक आठ...

क्या इस वजह से बलि का बकरा बने अभिषेक नायर? अचानक आठ महीने में ही खत्म हो गई सहायक कोच की पारी !

बहुत ही हैरानी की बात रही कि बतौर कोच जल्द ही पहचान बनाने वाले अभिषेक नायर की आठ महीने में ही विदाई हो गई

मीडिया के खबरों कि मानें तो भारतीय टीम के वर्तमान बैटिंग कोच अभिषेक नायर की की आठ महीने के कार्यकाल के बाद छुट्टी होना तय है. हालांकि, BCCI का आधिकारिक तौर पर ऐलान होना बाकी है. अभिषेक को हटाने की वजह पिछले दिनों न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे में बल्लेबाजों की नाकामी बताई जा रही है, लेकिन चर्चा जोरों से है कि बोर्ड ने यह फैसला सपोर्ट स्टॉफ के एक सीनियर सदस्य के साथ उनकी घटपट होना या तालमेल का न होना रहा. एक कोच के रूप में उन्होंने बहुत ही जल्द ही अच्छी पहचान बनाई थी. BCCI के सूत्रों के अनुसार नायर को इस फैसले से काफी पहले ही अवगत करा दिया गया था.

Screenshot 2025 04 17 210440 1

बोर्ड सूत्रों के अनुसार, ‘अब जबकि कुछ महीने पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन बदलाव की एक बड़ी वजह है, तो BCCI के एक धड़े में यह भी राय बनी है कि सपोर्ट स्टॉफ के अहम सदस्य और एक सीनियर खिलाड़ी के बीच टकराव में नायर को बलि का बकरा बनाया गया है.

Screenshot 2025 04 17 210336 2

बता दें कि टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई को भी तीन साल के बाद बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. बोर्ड के नए नियमों के बाद सपोर्ट स्टॉफ के सदस्यों का कार्यकाल तीन साल के लिए सीमित कर दिया गया है.

Screenshot 2025 04 17 210402

अब माना जा रहा है कि अब भारत के सर्वकालिक पहले स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच एड्रियान लि राउक्स अपनी दूसरी पारी खेलने के लिए तैयार हैं. इस दक्षिण अफ्रीकी फिजियो को साल 2023 विश्व कप में टीम इंडिया में नई फिटनेस संस्कृति का जनक माना जाता है. सूत्रों के अनुसार, ‘कुछ बातों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. अगले कुछ दिनों के भीतर आधिकारिक रूप से सभी बातों का ऐलान कर दिया जाएगा’

Screenshot 2025 04 17 210325

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

‘खामेनेई की मौत का बदला लेंगे’, ईरान का ऐलान, US-इजरायल की खैर नहीं

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान में गुस्से और शोक का माहौल और गहरा हो गया है। देश की सबसे ताकतवर सैन्य इकाई...

अलीरेजा अराफी कौन हैं? संकट की घड़ी में ईरान की कमान संभालने वाला चेहरा

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देश के धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व ने...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

Ali Khamenei के निधन की आधिकारिक पुष्टि ईरानी मीडिया ने कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हमले...

RELATED NEWS

हैरी ब्रूक के तूफानी शतक से इंग्लैंड की रोमांचक जीत, पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 2 विकेट से मात दे दी। इस...

ऑस्ट्रेलिया को हराकर जिम्बाब्वे ने किया ‘महाउलटफेर’, सहवाग की टिप्पणी से बढ़ी हलचल

टी20 विश्व कप 2026 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को मात देकर टूर्नामेंट का रुख ही...

T20 World Cup : भारत का दमदार प्रदर्शन, भारतीय टीम ने नामीबिया को 93 रनों से धूल चटाई

टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए नामीबिया के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की। दिल्ली के...