fbpx
  Previous   Next
HomeSportsटीम इंडिया का 'सुपर सीजन': 17 शहरों में सजेगा क्रिकेट का मेला,...

टीम इंडिया का ‘सुपर सीजन’: 17 शहरों में सजेगा क्रिकेट का मेला, ऑस्ट्रेलिया से होगी असली टक्कर!

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के घरेलू सीजन 2026-27 के धमाकेदार शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। आगामी सीजन क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होने वाला है, क्योंकि भारतीय टीम अपने घर में चार देशों— वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी। इस पूरे सत्र में कुल 22 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले (टेस्ट, वनडे और टी20) देश के 17 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। सीजन की शुरुआत सितंबर 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से होगी, जबकि इसका समापन फरवरी 2027 में हाई-वोल्टेज ‘बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी’ के साथ होगा।

INDIA WON 2

शेड्यूल की मुख्य विशेषताओं की बात करें तो 27 सितंबर 2026 को तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे मैच खेला जाएगा। वेस्टइंडीज की टीम इस दौरे पर 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेलेगी। इसके तुरंत बाद दिसंबर में श्रीलंका की टीम 3 वनडे और 3 टी20 मैचों के लिए भारत आएगी। नए साल (जनवरी 2027) की शुरुआत जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज से होगी, जिसके मुकाबले कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई जैसे बड़े केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे।

वेस्टइंडीज का भारत दौरा

27 सितंबर- पहला वनडे, तिरुवनंतपुरम, दोपहर 2:00 बजे
30 सितंबर- दूसरा वनडे, गुवाहाटी, दोपहर 2:00 बजे
3 अक्तूबर- तीसरा वनडे, न्यू चंडीगढ़, दोपहर 2:00 बजे

6 अक्तूबर- पहला टी20, लखनऊ, शाम 7:00 बजे
9 अक्तूबर- दूसरा टी20, रांची, शाम 7:00 बजे
11 अक्तूबर-तीसरा टी20, इंदौर, शाम 7:00 बजे
14 अक्तूबर-चौथा टी20, हैदराबाद, शाम 7:00 बजे
17 अक्तूबर- पांचवां टी20, बेंगलुरु, शाम 7:00 बजे

श्रीलंका का भारत दौरा

13 दिसंबर- पहला वनडे, दिल्ली, दोपहर 2:00 बजे
16 दिसंबर-दूसरा वनडे, बेंगलुरु, दोपहर 2:00 बजे
19 दिसंबर- तीसरा वनडे, अहमदाबाद, दोपहर 2:00 बजे

22 दिसंबर- पहला टी20, राजकोट, शाम 7:00 बजे
24 दिसंबर- दूसरा टी20, कटक, शाम 7:00 बजे
27 दिसंबर- तीसरा टी20, पुणे, शाम 7:00 बजे

जिम्बाब्वे का भारत दौरा

3 जनवरी- पहला वनडे, कोलकाता, दोपहर 2:00 बजे
6 जनवरी- दूसरा वनडे, हैदराबाद, दोपहर 2:00 बजे
9 जनवरी- तीसरा वनडे, मुंबई, दोपहर 2:00 बजे

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा

21 जनवरी से- पहला टेस्ट, नागपुर, सुबह 9:30 बजे
29 जनवरी से- दूसरा टेस्ट, चेन्नई, सुबह 9:30 बजे
11 फरवरी- तीसरा टेस्ट, गुवाहाटी, सुबह 9:00 बजे
19 फरवरी से- चौथा टेस्ट, रांची, सुबह 9:30 बजे
27 फरवरी से- पांचवां टेस्ट, अहदाबाद, सुबह 9:30 बजे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

दुनिया एक बार फिर कोरोना Return, 20 देशों में फैला BA.3.2 वेरिएंट, क्या भारत में फिर लौटेगा मास्क?

दुनिया एक बार फिर कोरोना के पुराने दुश्मन के नए रूप से रूबरू हो रही है। अमेरिका समेत 20 से अधिक देशों में कोविड-19...

टीम इंडिया का ‘सुपर सीजन’: 17 शहरों में सजेगा क्रिकेट का मेला, ऑस्ट्रेलिया से होगी असली टक्कर!

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के घरेलू सीजन 2026-27 के धमाकेदार शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। आगामी सीजन क्रिकेट...

पीएम मोदी कल राज्यों को देंगे कड़े निर्देश, मुख्यमंत्रियों के साथ होगी आर-पार की रणनीति!

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी युद्ध के बीच भारत में गहराते ऊर्जा संकट और आपूर्ति संबंधी चिंताओं को देखते हुए प्रधानमंत्री...

RELATED NEWS

जम्मू के समारोह में फारूक अब्दुल्ला पर गोलीबारी से मचा हड़कंप, वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

जम्मू के एक निजी समारोह में हुई अचानक फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि शहर...

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में मैदान पर हुई घटना के बाद अर्शदीप सिंह पर आईसीसी की कार्रवाई

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान मैदान पर हुई एक घटना के चलते भारतीय तेज गेंदबाज Arshdeep Singh को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट...

T20 World Cup 2026 जीतने के बाद होगी विक्ट्री परेड? BCCI कर रही मेगा इवेंट की तैयारी!

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा साबित किया है। खिताब...