fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentभारतीय सिनेमा के 'श्याम' चले गए !14 दिसंबर को ही मनाया था...

भारतीय सिनेमा के ‘श्याम’ चले गए !14 दिसंबर को ही मनाया था 90वां जन्मदिन

पेरेलल सिनेमा के अग्रणी निर्देशक श्याम बेनेगल को 1976 में पद्मश्री और 1991 में पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया था.

जाने -माने फिल्ममेकर श्याम बेनेगल का सोमवार को निधन से सिने जगत शोक में डूब गया है. 14 दिसंबर को ही उन्होंने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था. कुछ दिनों से बिमारी के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. सोमवार शाम करीब 7 बजे उन्होंने आखिरी सांसें लीं. अंकुर, निशांत, मंथन ‘जुबैदा’, ‘वेलकम टू सज्जनपुर’ और भूमिका जैसी फिल्मों के लिये चर्चित बेनेगल पेरेलल सिनेमा के अग्रणी निर्देशकों में शुमार किये जाते हैं. श्याम को 1976 में पद्मश्री और 1991 में पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया था.

Screenshot 2024 12 23 231242

श्याम बेनेगल की फिल्मों ने भारतीय सिनेमा को बेहतरीन कलाकार दिए. इनमें नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, अमरीश पुरी, अनंत नाग, शबाना आजमी, स्मिता पाटिल और सिनेमेटोग्राफर गोविंद निहलानी प्रमुख हैं. जवाहरलाल नेहरू और सत्यजीत रे पर डॉक्युमेंट्री बनाने के अलावा उन्होंने दूरदर्शन के लिए धारावाहिक ‘यात्रा’, ‘कथा सागर’ और ‘भारत एक खोज’ का भी निर्देशन किया.

Screenshot 2024 12 23 231257


इंदिरा गांधी ने श्याम बेनेगल के बारे में कहा था कि उनकी फिल्में मनुष्यता को अपने मूल स्वरूप में तलाशती हैं. सत्यजीत रे के अवसान के पश्चात श्याम ने उनकी विरासत को संभाला है और इसे समकालीन संदर्भ प्रदान किया है. वह बॉलीवुड के बड़े फिल्ममेकर्स में से एक थे, जिन्होंने बड़े पर्दे पर अपनी अमिट छाप छोड़ी थी. श्याम बेनेगल की फिल्मों के कई कलाकारों के करियर को नई पहचान मिली. उनका जन्म हैदराबाद में साल 1934 में हुआ था. घर में फिल्मी माहौल होने के कारण श्याम बेनेगल की शुरुआत से फिल्मों की रुचि रही थी. यही वजह है कि उन्होंने 12 साल की उम्र में पहली फिल्म की.

Screenshot 2024 12 23 231319


श्याम बेनेगल ने अपने करियर की शुरुआत साल 1959 में एक विज्ञापन एजेंसी से की थी. इसके बाद उन्होंने 1962 में एक गुजराती डॉक्योमेंट्री घर बैठा गंगा की. श्याम बेनेगल की हिंदी सिनेमा में असली पहचान फिल्म अंकुर से मिली थी. यह फिल्म 1974 में आई थी.

Screenshot 2024 12 23 231249

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

‘खामेनेई की मौत का बदला लेंगे’, ईरान का ऐलान, US-इजरायल की खैर नहीं

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान में गुस्से और शोक का माहौल और गहरा हो गया है। देश की सबसे ताकतवर सैन्य इकाई...

अलीरेजा अराफी कौन हैं? संकट की घड़ी में ईरान की कमान संभालने वाला चेहरा

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देश के धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व ने...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

Ali Khamenei के निधन की आधिकारिक पुष्टि ईरानी मीडिया ने कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हमले...

RELATED NEWS

वैलेंटाइन डे पर सुकेश का नया दाव, जैकलीन फर्नांडीज को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद कथित ठग Sukesh Chandrasekhar ने वैलेंटाइन डे के मौके पर एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेत्री Jacqueline Fernandez के...

कठिन दौर में साथ खड़ी इंडस्ट्री, राजपाल यादव के समर्थन में बढ़े हाथ

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी विवादों के चलते चर्चा में हैं, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में फिल्म इंडस्ट्री से मिल रहे समर्थन...

बॉलीवुड की बढ़ती चिंता: रणवीर सिंह को मिली धमकी, सितारों की सुरक्षा पर फिर सवाल

मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर बेचैनी बढ़ती नजर आ रही है। इस बार मामला अभिनेता रणवीर सिंह से जुड़ा...